1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत और पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा महामुकाबला, जानिए कब और कहां देखें Live

भारत और पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा महामुकाबला, जानिए कब और कहां देखें Live

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 30, 2026 07:36 am IST,  Updated : Oct 30, 2026 07:44 am IST

भारत और पाकिस्तान के बीच हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में शुक्रवार को महामुकाबला खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी क्रुणाल पांड्या करेंगे।

IND vs PAK Hong Kong Sixes- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान हांगकांग सिक्सेस Image Source : AFP

जब भी क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने आती हैं, तो फैंस का उत्साह देखने लायक होता है। अब एक बार फिर दोनों टीमें हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट के 22वें एडिशन में भिड़ने के लिए तैयार हैं। टूर्नामेंट के पहले ही दिन ग्रुप सी का यह हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान अपने खिताब को बचाने उतरेगी, वहीं भारतीय टीम भी जीत के साथ इस टूर्नामेंट का शानदार आगाज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

6-6 ओवर का होगा मैच

यह मशहूर टूर्नामेंट हांगकांग के मिशन रोड ग्राउंड मंग कोक पर खेला जा रहा है, जो 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 3-3 टीमों के 4 ग्रुप्स में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान को यूएई (UAE) के साथ ग्रुप सी में रखा गया है। यह टूर्नामेंट एक अलग फॉर्मेट में खेला जाता है, जिसमें हर टीम से 6 खिलाड़ी खेलते हैं और एक पारी सिर्फ 6 ओवर की होती है। कम ओवर होने और आक्रामक खेल की वजह से मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात होती है, जो फैंस को बहुत पसंद आता है। शुरुआती मैचों के बाद नॉकआउट मुकाबले होंगे और 1 नवंबर को इस रोमांचक टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा।

IND vs PAK मैच कब और कहां देख पाएंगे लाइव?

भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच भारतीय समय के हिसाब से शुक्रवार (30 अक्टूबर) सुबह 11:45 बजे शुरू होगा। इस बार पाकिस्तान टीम की कप्तानी 25 साल के मोहम्मद अब्बास अफरीदी कर रहे हैं। खास बात यह है कि पिछले साल 2025 में भी अब्बास अफरीदी की कप्तानी में ही पाकिस्तान की टीम चैंपियन बनी थी। वहीं टीम इंडिया की कमान क्रुणाल पांड्या के हाथों में हैं।

अब बात करते हैं लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हांगकांग सिक्सेस मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इस मैच को फैंस सोनी स्पोर्ट्स 1 पर देख सकते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें तो आप अपने मोबाइल या लैपटॉप पर FanCode ऐप या उसकी वेबसाइट के जरिए आसानी से लाइव देख सकते हैं।

हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट के लिए भारत-पाकिस्तान का स्क्वॉड

भारतीय टीम: क्रुणाल पांड्या (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, शशांक सिंह, नीतीश राणा, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया, टी नटराजन

पाकिस्तान टीम: मोहम्मद अब्बास अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, इरफान खान, अहमद दानियाल, मोहम्मद शहजाद, साद मसूद, ख्वाजा नफे

यह भी पढ़ें

राशिद खान ने टी20 इंटरनेशनल में रच दिया इतिहास, 200 विकेट का आंकड़ा पूरा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

116 रन, 12 छक्के और बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! अजमतुल्लाह उमरजई ने शतक लगाकर रच दिया नया इतिहास

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।