1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फ्री में कैसे देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 मैच, किस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट

फ्री में कैसे देखें भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 मैच, किस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 30, 2026 09:45 am IST,  Updated : Oct 30, 2026 09:46 am IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला जाएगा। इस मैच को आप फ्री में बिना कोई पैसा खर्च किए कैसे देख सकते हैं यहां उसकी जानकारी दी गई है।

IND vs NZ- India TV Hindi
भारत बनाम न्यूजीलैंड Image Source : PTI

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच आज ऑकलैंड में खेला जाएगा। पांच मैचों की इस सीरीज में शुरुआती 3 मैच जीतकर टीम इंडिया इस सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। अब भारतीय टीम की नजरें क्लीन स्वीप पर रहने वाली है। बचे हुए दो मैच जीतकर भारतीय टीम न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप करना चाहेगी। इस मैच को आप फ्री में लाइव कब, कहां और कैसे देख सकते हैं यहां उसकी जानकारी दी गई है।

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा मैच का लाइव प्रसारण

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस सीरीज का चौथा टी20 मैच अगर आप टीवी पर देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 'सोनी स्पोर्ट्स' चैनल का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। वहीं, अगर आप इसे मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखना चाहते हैं, तो आपके फोन या टीवी में 'सोनीलिव' ऐप होना जरूरी है। हालांकि, इन दोनों ही जगहों टीवी चैनल और मोबाइल ऐप पर मैच देखने के लिए आपको पैसे देने होंगे। यहां आप फ्री में मैच नहीं देख पाएंगे।

फैंस फ्री में कैसे देख सकते हैं IND vs NZ चौथा टी20?

अब हम आपको बताएंगे कि आप इस मैच को फ्री में कैसे देख सकते हैं। अगर आप इस मैच को बिना पैसे खर्च किए बिल्कुल फ्री में देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास 'डीडी फ्री डिश' का कनेक्शन होना चाहिए, क्योंकि भारत और न्यूजीलैंड सीरीज के मैचों का लाइव प्रसारण फ्री में डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। यानी फैंस इस चैनल पर बिना कोई पैसा खर्च किए आराम से घर बैठे इस मैच का आनंद ले सकते हैं।

कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला?

अब हम आपको बताएंगे कि ये मैच कितने बजे शुरू होगा। अभी तक खेले गए तीनों टी20 मुकाबले अभी तक दोपहर 12:30 बजे शुरू हुए हैं और आज का मैच भी इसी समय शुरू होगा। वहीं मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी कि दोपहर 12 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे। अब देखना ये होगा कि आज के मैच में दोनों टीमों का प्रदर्शन कैसा रहता है।

यह भी पढ़ें

भारत और पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा महामुकाबला, जानिए कब और कहां देखें Live

अभिषेक शर्मा 40 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास, टूट जाएगा सूर्यकुमार यादव का बड़ा रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।