1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सरकारी नौकरी की उम्र सीमा में 5 साल की छूट, CM विजय ने जारी किया आदेश, पांच साल तक लागू रहेगा निर्देश

सरकारी नौकरी की उम्र सीमा में 5 साल की छूट, CM विजय ने जारी किया आदेश, पांच साल तक लागू रहेगा निर्देश

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Oct 30, 2026 04:22 pm IST,  Updated : Oct 30, 2026 04:48 pm IST

तमिलनाडु के सीएम विजय ने सरकारी नौकरी की उम्र सीमा में 5 साल की छूट देने का आदेश जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, ये आदेश पांच साल तक लागू रहेगा। आइए जानते हैं इस फैसले के बारे में विस्तार से।

tamil nadu govt jobs age relaxation cm vijay- India TV Hindi
तमिलनाडु के सीएम विजय का बड़ा आदेश। Image Source : PTI

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय पद संभालने को बाद से ही लगातार एक के बाद एक बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। अब सीएम विजय ने एक और ऐसा फैसला लिया है जो कि चर्चा में आ गया है। मुख्यमंत्री विजय ने तमिलनाडु में सरकारी नौकरियों में उम्र सीमा में पांच साल की छूट देने का आदेश जारी किया है। सरकार ने जानकारी दी है कि आयु सीमा में छूट का यह निर्देश पांच साल तक लागू रहेगा।

क्यों लिया गया ये फैसला?

सीएम जोसेफ विजय के इस फैसले को लेकर तमिलनाडु सरकार ने शुक्रवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति भी जारी कर दिया गया है। इस विज्ञप्ति में लिखा है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के अनुरोधों पर विचार करते हुए मुख्यमंत्री विजय ने यह छूट देने का आदेश दिया है। विज्ञप्ति के अनुसार, आयु सीमा में यह छूट पहले से लागू उम्र सीमा संबंधी रियायतों के अतिरिक्त होगी। आपको बता दें कि इससे पहले सीएम विजय ने VB-G RAM G के तहत लोगों को अतिरिक्त रोजगार देने के फैसले को मंजूरी दी थी।

यहां समझें क्या बदलाव होगा?

आपको बता दें कि तमिलनाडु में वर्तमान में ग्रुप I की सरकारी नौकरियों के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों की आयु सीमा 32 वर्ष है और रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए ये आयु सीमा 37 वर्ष है। हालांकि, सीएम विजय के आयु सीमा में 5 साल की छूट के आदेश के बाद ये आयु सीमा क्रमशः 37 और 42 वर्ष हो जाएंगी। विज्ञप्ति के मुताबिक, ग्रुप I की नौकरियों के लिए दिव्यांग (जनरल कैटेगरी) उम्मीदवारों की वर्तमान आयु सीमा 42 वर्ष है और दिव्यांग (रिजर्व कैटेगरी) के उम्मीदवारों के लिए यह आयु सीमा 47 वर्ष है। नए नियम के बाद ये आयु सीमा बढ़कर क्रमशः 47 और 52 वर्ष हो जाएंगी। 

ग्रुप II और IIa की नौकरियों में क्या बदलाव होंगे?

तमिलनाडु सरकार की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में बताया गया है कि ग्रुप II और IIa की सरकारी नौकरियों के लिए वर्तमान में रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। वहीं, इन नौकरियों में जनरल कैटेगरी के लिए आयु सीमा 30 वर्ष है, और दिव्यांग (जनरल कैटेगरी) उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 40 वर्ष है। नए नियम के बाद ये आयु सीमा क्रमशः 35 और 45 वर्ष हो जाएंगी। सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में इन उदाहरणों के मदद से ये दर्शाया गया है कि हर ग्रुप और कैटेगरी के लिए वर्तमान में जारी आयु सीमा में किस तरह से छूट को लागू किया जाएगा। इसका मतलब है कि अन्य ग्रुपों और कैटेगरियों के लिए भी यही पैटर्न लागू होगा। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु में ऑटो किराये की नई दरें तय, अब ₹50 से कम नहीं होगा न्यूनतम किराया

CM विजय ने पुलिस जवानों के बलिदान को किया नमन, परिवारों को मिले 5.96 करोड़ रुपये

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।