1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK Match Live Score: टीम इंडिया की पारी समाप्त, पाकिस्तान के सामने 89 रनों का टारगेट
  Live Now

IND vs PAK Match Live Score: टीम इंडिया की पारी समाप्त, पाकिस्तान के सामने 89 रनों का टारगेट

 Written By: Hitesh Jha
 Updated : Oct 30, 2026 12:33 pm IST

हांगकांग सिक्सेस में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में क्रुणाल पांड्या टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे हैं।

IND vs PAK- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान Image Source : GETTY

क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत का रोमांच शुरू हो चुका है। हांगकांग सिक्सेस 2026 के ग्रुप-सी मुकाबले में भारत और आमने-सामने हैं। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान अब्बास अफरीदी ने टॉस जीता है और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस तरह अब कप्तान क्रुणाल पंड्या की अगुवाई वाली भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी।

टॉस के वक्त भारतीय कप्तान क्रुणाल पांड्या ने कहा कि अगर वे टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी करना चुनते, लेकिन अब उन्हें अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी। इस तरह के टूर्नामेंट की रणनीति के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि एक गेंदबाजी यूनिट के रूप में उनका मुख्य ध्यान हर गेंद को सिंगल या डॉट रखने पर होना चाहिए। यहां डॉट बॉल होना गोल्ड के बराबर है और सच कहें तो यह एक विकेट लेने के ही समान है, इसलिए वे देखेंगे कि आगे मैच कैसे आगे बढ़ता है।

यह मुकाबला मिशन रोड ग्राउंड, मोंग कोक में खेला जा रहा है, जहां दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक और धमाकेदार मैच होने की पूरी उम्मीद है। भारतीय टीम इस मुकाबले में अपने युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ उतरी है, जिसमें नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, और ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या जैसे नाम शामिल हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तानी टीम की कमान अब्बास अफरीदी के हाथों में है। पाकिस्तान के पास भी कई अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं।

हांगकांग सिक्सेस के लिए भारत और पाकिस्तान का स्क्वॉड

भारतीय टीम: नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या (कप्तान), शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, कुलवंत खेजरोलिया, टी नटराजन

पाकिस्तान टीम: इरफान खान, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), अब्दुल समद, साद मसूद, मुहम्मद शहजाद, अब्बास अफरीदी (कप्तान), अहमद डेनियल

 

Latest Cricket News

Live updates :IND vs PAK Match Live Score

Auto Refresh
Refresh
  • 12:27 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    शशांक सिंह 40 रन बनाकर आउट

    शशांक सिंह इस मैच में 11 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए हैं। अपनी इस पारी में उन्होंने दो चौके और पांच छक्के लगाए।

  • 12:25 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    टीम इंडिया की पारी लड़खड़ाई

    टीम इंडिया की पारी इस मैच में लड़खड़ा गई है। 5 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 54 रन है। शशांक सिंह 10 गेंदों में 40 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। कप्तान क्रुणाल पांड्या गोल्डन डक पर आउट हुए।

  • 12:19 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    शशांक सिंह की तूफानी बल्लेबाजी

    शशांक सिंह पाकिस्तान के खिलाफ मैच में तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 10 गेंदों में 400 की स्ट्राइक रेट से 40 रन बनाए हैं। 4 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 68 रन है।

  • 12:15 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    नितीश राणा और शशांक सिंह कर रहे हैं बल्लेबाजी

    3 ओवर का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया एक विकेट के नुकसान पर 44 रन बना चुकी है। नितीश राणा 11 गेंदों में 13 और शशांक सिंह 4 गेंदों में 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 12:09 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    2 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर

    2 ओवर का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 33 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी 9 रन बनाकर आउट हुए। शशांक सिंह 16 और नितीश राणा 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 12:01 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    एक ओवर के बाद भारत का स्कोर

    एक ओवर का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 11 रन बना लिए हैं। नितीश राणा 1 और राहुल त्रिपाठी 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 11:57 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    टीम इंडिया की बैटिंग शुरू

    भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। टीम की तरफ से नितीश राणा और राहुल त्रिपाठी पारी की शुरुआत करने के लिए क्रीज पर आए हैं। पाकिस्तान की तरफ से पहला ओवर अहमद डैनियल फेंक रहे हैं।
  • 11:54 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    भारतीय कप्तान ने क्या कहा?

    क्रुणाल पांड्या ने कहा कि अगर वे टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी करना चुनते, लेकिन अब उन्हें अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी। इस तरह के टूर्नामेंट की रणनीति के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि एक गेंदबाजी यूनिट के रूप में उनका मुख्य ध्यान हर गेंद को सिंगल या डॉट रखने पर होना चाहिए। यहाँ डॉट बॉल होना गोल्ड के बराबर है और सच कहें तो यह एक विकेट लेने के ही बराबर है, इसलिए वे देखेंगे कि आगे मैच कैसे आगे बढ़ता है।
  • 11:47 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    टॉस अपडेट

    इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीता है और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करेगी।

  • 11:45 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    पाकिस्तान का स्क्वॉड

    ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), अब्दुल समद, अब्बास अफरीदी (कप्तान), इरफान खान, अहमद दानियाल, मुहम्मद शहजाद

  • 11:42 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    टीम इंडिया का स्क्वॉड

    नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, राहुल तेवतिया (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या (कप्तान), शशांक सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, टी नटराजन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।