नई दिल्ली: राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने विपक्षी दलों के सिंबॉलिक पब्लिक इंपीचमेंट इवेंट में कहा कि एसआईआर के जरिए बड़े पैमाने पर वोटों की चोरी की गई। वोट चोरी करने वाले नहीं बचेंगे। वे जनता के मूड को समझें।
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ढेर सारे सबूत
राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार भारत के मु्ख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर नहीं टिकेंगे। इसके लिए काफ़ी सबूत हैं। यह आदमी ऑफिस में नहीं रहेगा। अगर BJP हमारी जानकारी देने के बाद भी उन्हें बनाए रखने पर अड़ी रही, तो बीजेपी का खेल सबके सामने साफ़ हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार भारत की आत्मा पर हमला किया है और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। कार्यक्रम के समापन भाषण में राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि चुनाव आयोग समेत देश के विभिन्न संस्थानों पर कब्जा कर लिया गया है। गांधी ने कहा, ''हमारी गारंटी है कि भारत के लोग, सांसद और युवा इस कृत्य को न भूलेंगे और न माफ करेंगे। आपने भारत की आत्मा पर हमला किया है। हम आपको बचकर नहीं निकलने देंगे।'' राहुल गांधी ने कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार को लगता कि नरेंद्र मोदी और अमितशाह उन्हें बचा लेंगे तो वे गलतफहमी में हैं। जनता का मूड समझें। पूरा विपक्ष एकजुट को होकर जनता का मूड उन्हें बता देगा।
15% वोटर्स के नाम डिलीट कर दिए गए
राहुल गांधी ने कहा, 'इलेक्शन कमीशन खुद कह रहा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव एक गैर-कानूनी चुनाव है, और जो लोग लोकसभा में आए, BJP के लोग जो लोकसभा में आए, उन्होंने गैर-कानूनी तरीके से किया। मैं बस एक छोटी सी बात कहना चाहता हूं। 13.3 करोड़ वोटर्स डिलीट कर दिए गए। यानी हर सात भारतीयों में से एक। भारत के 15% वोटर्स के नाम डिलीट कर दिए गए।
राहुल गांधी ने कहा- उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूची से 13. 3 करोड़ लोगों के नाम हटा दिए गए हैं जो कुल मतदाताओं का करीब 15 प्रतिशत है। गांधी ने कहा, ''निर्वाचन आयोग कह रहा है कि इन मतदाताओं ने वोट नहीं किया। अगर ऐसा है तो इसका मतलब है कि 2024 में जो चुनाव हुआ वह अवैध था।
हमारे पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं
इससे पहले संबोधन की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम यह इंपीचमेंट प्रोसीडिंग्स एक गार्डन में क्यों कर रहे हैं? क्योंकि हमारे पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है। हर एक इंस्टीट्यूशन हमारे लिए बंद है। मुझे नहीं लगता कि इतिहास में ऐसा कभी हुआ है। पूरा विपक्ष एक गार्डन में बैठकर भारत के चीफ इलेक्शन कमिश्नर के इंपीचमेंट पर चर्चा कर रहा हो।
इससे पबले इस सिंबॉलिक पब्लिक इंपीचमेंट इवेंट में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नागरिकों के वोट का अधिकार गंभीर खतरे में है। उन्होंने मांग कीकि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाया जाए। मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने संबोधन में सरकार के साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त पर भी जमकर हमला बोला।
ये भी पढ़ें: