1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने रच दिया इतिहास, पहली बार किसी जोड़ी ने एक साल में पूरे किए 1000 रन

शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने रच दिया इतिहास, पहली बार किसी जोड़ी ने एक साल में पूरे किए 1000 रन

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 18, 2026 10:20 pm IST,  Updated : Oct 18, 2026 10:20 pm IST

भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में शैफाली वर्मा ने 25 गेंदों में 55 रनों की तूफानी पारी खेली।

Smriti Mandhana & Shafali Varma- India TV Hindi
स्मृति मंधाना & शैफाली वर्मा Image Source : PTI

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच दूसरा टी20 मैच खेला गया। इस मैच को भारतीय महिला टीम ने 9 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान शैफाली वर्मा ने दिया है। वहां स्मृति मंधाना ने भी उनका बखूबी साथ दिया। शैफाली वर्मा ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 55 रनों की तूफानी पारी खेली। इस मैच में मंधाना और शैफाली ने मिलकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास

वुमेंस क्रिकेट में भारतीय टीम की स्टार ओपनर शैफाली वर्मा और कप्तान स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने एक बार फिर से अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया है। इन दोनों शानदार खिलाड़ियों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐसा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है जो आज तक दुनिया की कोई भी अन्य जोड़ी नहीं कर पाई है। इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर एक ही कैलेंडर ईयर के दौरान T20I में 1000 से अधिक रन की साझेदारी की है। इस मुकाम को हासिल करके इन्होंने यह साबित कर दिया है कि मौजूदा समय में महिला क्रिकेट की दुनिया में इनसे बेहतर ओपनिंग जोड़ी और कोई नहीं है।

शैफाली और मंधाना ने एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम

इस मैच में स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की जोड़ी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इन दोनों ने साल 2026 में अब तक 9 बार 50 से अधिक रनों की शानदार साझेदारी करके हॉन्ग कॉन्ग की जोड़ी यास्मीन दसवानी और नताशा माइल्स को पीछे छोड़ दिया है और इस मामले में दुनिया में पहले नंबर पर कब्जा जमा लिया है। हॉन्ग कॉन्ग की जोड़ी ने साल 2026 में 8 बार ऐसा किया था। खास बात यह है कि इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी खुद स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की ही जोड़ी का नाम है, जिन्होंने साल 2024 में 7 बार यह कारनामा किया था।

टीम इंडिया को मिली सबसे बड़ी जीत

इस मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया है। रायपुर में जिम्बाब्वे के खिलाफ 103 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 67 गेंदें बाकी रहते ही मैच जीत लिया। टी20 क्रिकेट के इतिहास में 100 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दुनिया में सबसे ज्यादा गेंदे रहते हुए मैच जीतने का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इस मामले में अब भारतीय टीम पूरी दुनिया में पहले नंबर पर आ गई है।

यह भी पढ़ें

टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने किया स्क्वॉड में बदलाव, कीमो पॉल की जगह शमार स्प्रिंगर की हुई एंट्री

मोहम्मद रिजवान को PCB ने फिक्सिंग की जांच के बाद दी राहत, घरेलू क्रिकेट में करेंगे वापसी, कप्तान भी बने

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।