1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में CM फडणवीस के सख्त कार्रवाई के निर्देश, शिंदे बोले- "डर फैलाने वालों को नहीं बख्शेंगे"; जांच के लिए पुलिस की 15 टीमें गठित

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में CM फडणवीस के सख्त कार्रवाई के निर्देश, शिंदे बोले- "डर फैलाने वालों को नहीं बख्शेंगे"; जांच के लिए पुलिस की 15 टीमें गठित

 Reported By: Sachin Chaudhary,  Saket Rai,  Rajesh Kumar,  Written By: Malaika Imam
 Published : Oct 18, 2026 08:57 pm IST,  Updated : Oct 18, 2026 09:31 pm IST

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में एक शख्स को सांताक्रुज इलाके से हिरासत में लिया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र के मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया है। पुलिस के मुताबिक, अभिनेता इस घटना में सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गोली नहीं लगी। बताया जा रहा है कि 7 राउंड फायरिंग हुई है। इस गोलीबारी में दो लोग घायल हैं, जिनमें से एक टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर फिरदोश है; उसके बाएं हाथ में गोली लगी है। गोलीबारी की घटना की जांच के लिए मुंबई पुलिस ने कुल 15 टीमें बनाई हैं। फॉरेंसिक टीम सीन की जांच कर रही है। वहीं, एक शख्स सांताक्रुज इलाके से हिरासत में लिया गया है।

CM ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस आयुक्त से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

एकनाथ शिंदे बोले- दोषियों को ढूंढ़कर निकालेंगे

वहीं, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। शिंदे ने कहा, "मुंबई में डर फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों को ढूंढ़कर निकालेंगे। जितने भी गैंग हैं उनको खत्म करेंगे।"

भीड़ के बीच से कार पर चलाई गईं गोलियां

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टाइगर श्रॉफ एक मैदान से अपनी गाड़ी में निकल रहे थे। इस दौरान उन्हें देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा थे। तभी भीड़ के बीच से उनकी कार को निशाना बनाकर सात राउंड फायरिंग की गई।

मुंबई पुलिस के अनुसार, टाइगर श्रॉफ को इस हमले में कोई चोट नहीं आई। घटना जुहू पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। अभिनेता के ड्राइवर समेत दो लोग गोलीबारी में घायल हुए हैं। घायलों में एक ऑटो रिक्शा चालक के शामिल होने की खबर है।

बाइक सवार तीन लोगों पर शक

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात लोगों ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की। हालांकि, घटना के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने और हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल और आस-पास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच के लिए पुलिस की 15 विशेष टीमें भी गठित की गई हैं।

ये भी पढ़ें-

तेज प्रताप यादव को मिला पिता और बहनों का साथ, आवास पर पूजा करने पहुंचे लालू यादव, रोहिणी और मीसा भारती; VIDEO

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत का केस: फरार मॉडल श्रद्धा दुबे और अन्य के खिलाफ पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार की

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।