1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. ''उद्वव ठाकरे शिवसेना की रेजीम चेंज को नहीं रोक पाए, वे कौन सी सत्ता परिवर्तन की बात कर रहे'', सीएम फडणवीस ने UBT प्रमुख पर कसा तंज

''उद्वव ठाकरे शिवसेना की रेजीम चेंज को नहीं रोक पाए, वे कौन सी सत्ता परिवर्तन की बात कर रहे'', सीएम फडणवीस ने UBT प्रमुख पर कसा तंज

 Reported By: Yogendra Tiwari,  Written By: Mangal Yadav
 Published : Oct 18, 2026 01:52 pm IST,  Updated : Oct 18, 2026 02:13 pm IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि उद्धव खुद अपनी पार्टी शिवसेना में रिजीम चेंज होने से नहीं रोक पाए।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - India TV Hindi
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस Image Source : REPORTER

नागपुर: सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील प्रशांत भूषण के ‘रेजीम चेंज’ (सत्ता परिवर्तन) वाले बयान का समर्थन करने पर शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे घिर गए हैं। उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जब उद्धव ठाकरे खुद अपनी ही पार्टी शिवसेना में रेजीम चेंज को नहीं रोक पाए, तो मुझे समझ नहीं आता कि वे किस रेजीम चेंज की बात कर रहे हैं। जब उनकी पार्टी ने हिंदुत्व को छोड़ दिया और शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के आदर्शों को त्याग दिया, तो उनकी अपनी ही पार्टी में बड़ी उथल-पुथल मच गई। जो लोग बाला साहेब के विचारों के प्रति सच्चे रहना चाहते थे। उन्होंने अपनी शिवसेना बना ली।  

लोकतंत्र में रिजीम चेंज का फैसला चुनाव से होगा

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैंने बिल्कुल साफ तौर पर कहा है कि विपक्षी भारत के संविधान को चुनौती देना बंद करें। यहां फैसले संसद में, संविधान के अनुसार लिए जाएंगे। सड़कों पर नहीं। सीएम ने कहा कि विपक्षी नेताओं को भारत के संविधान से लड़ना बंद कर दीजिए, यहां फैसला संसद में होंगे ,संविधान के तहत होंगे, रास्ते पर फैसला नहीं होगा। लोकतंत्र में फैसला चुनाव से होगा। अभी तो पीएम मोदी की सरकार है।

विपक्ष के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे

सीएम ने उम्मीद जताई कि पीएम मोदी एक फिर 2029 में चुनकर आएंगे। फडणवीस ने कहा कि अगर विपक्ष रेजीम चेंज करना चाहता है तो आपको चुनाव में उतरना पड़ेगा। लोगों के दिल जीतने होंगे और चुनाव जीतने होंगे। वे जो ख्वाब देख रहे हैं कि भारत में भी संविधान को नकार कर नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान जैसे रेजीम चेंज करेंगे। उनके मनसूबे कभी पूरे नहीं होंगे , क्योंकि भारत में बाबा साहब अंबेडकर का संविधान है। इस संविधान कि एक ताकत है। ऐसे इरादों को यह संविधान समाप्त कर देगा।

उद्धव ठाकरे ने कही थी ये बातें

बता दें कि शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा था कि अगर बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार लोगों से वोटिंग और विरोध-प्रदर्शन के जरिए अपनी बात रखने का अधिकार छीन रही है, तो ऐसी सत्ता को बदल देना चाहिए और विपक्ष इसके लिए आवाज उठा रहा है। उन्होंने वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण की "सत्ता परिवर्तन" (regime change) की मांग का समर्थन किया। ठाकरे ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कुछ पार्टियों द्वारा बुलाए गए विरोध-प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ कथित हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस युवाओं और महिलाओं के साथ मारपीट कर रही है, उनके कपड़े फाड़ रही है। 

ये भी पढ़ेंः प्रोफेसर ने छात्रा को मोबाइल पर भेजा अश्लील मैसेज, पिता ने देखा तो हुए आग बबूला, कॉलेज में जाकर जड़ा थप्पड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।