1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋषभ पंत को मिली कप्तानी, सरफराज खान बने उपकप्तान, कश्मीर में रणजी ट्रॉफी चैंपियन से लेंगे लोहा

ऋषभ पंत को मिली कप्तानी, सरफराज खान बने उपकप्तान, कश्मीर में रणजी ट्रॉफी चैंपियन से लेंगे लोहा

 Written By: Vanson Soral
 Published : Sep 16, 2026 10:15 pm IST,  Updated : Sep 16, 2026 10:15 pm IST

ऋषभ पंत वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके, लेकिन BCCI ने उन्हें बड़े मुकाबले के लिए कप्तान बनाया है।

Rishabh Pant- India TV Hindi
ऋषभ पंत Image Source : AFP

वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके ऋषभ पंत अब घरेलू क्रिकेट के एक बड़े मुकाबले में टीम की कमान संभालते नजर आएंगे। पंत को ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया का कप्तान बनाया गया है। उनके साथ सरफराज खान को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है।

रेस्ट ऑफ इंडिया और 2025-26 रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर के बीच ईरानी कप मुकाबला 1 से 5 अक्टूबर तक श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में खेला जाएगा। पंत को ODI सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी। अब वह ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की अगुवाई करेंगे। विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर भी पंत टीम का हिस्सा होंगे।

आकाश दीप की भी वापसी पर नजर

तेज गेंदबाज आकाश दीप को भी रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। लोअर-बैक स्ट्रेस इंजरी के कारण वह लंबे समय से मैदान से बाहर हैं। दिलचस्प बात यह है कि आकाश दीप ने अपना पिछला मुकाबला फरवरी 2026 में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ ही रणजी ट्रॉफी में खेला था। अब अगर वह फिट होकर ईरानी कप में उतरते हैं तो उनकी वापसी भी उसी टीम के खिलाफ होगी। तेज गेंदबाजी विभाग में आकाश दीप के अलावा मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी और आर्यन पांडे को शामिल किया गया है।

रणजी ट्रॉफी के टॉप रन स्कोरर भी टीम में शामिल

रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम में पिछली रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों को भी जगह मिली है। पिछले सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दो बल्लेबाजों में शामिल आर स्मरण और आयुष दोसजा टीम का हिस्सा हैं। स्पिन विभाग में अनुकूल रॉय के साथ मानव सुथार और सारांश जैन को चुना गया है। मानव सुथार और सारांश जैन हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे।

रेस्ट ऑफ इंडिया की 15 सदस्यीय टीम: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, सरफराज खान (उपकप्तान), स्मरण रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप*, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय और आयुष दोसजा।

यह भी पढ़ें:

एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड में बदलाव, वरुण चक्रवर्ती बाहर, किसकी हुई एंट्री

WPL ऑक्शन को लेकर बड़ा ऐलान, अगले महीने कोच्चि में लगेगी खिलाड़ियों पर बोली

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल