1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर विराट कोहली ने कर दिया साफ, कहा - मैं अब आगे बढ़ चुका हूं

टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर विराट कोहली ने कर दिया साफ, कहा - मैं अब आगे बढ़ चुका हूं

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 21, 2026 11:46 pm IST,  Updated : Jun 21, 2026 11:47 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली जिनको लेकर पिछले काफी समय से टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट वापस लेने की चर्चा को देखा जा रहा था, उसको लेकर अब कोहली ने अपने बयान से ही सबकुछ साफ कर दिया है।

Virat Kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : AFP

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा समय में सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलने वाले विराट कोहली ने 21 जून को नई दिल्ली में हुए एक इवेंट के दौरान टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर सवाल पूछा गया जिसमें उन्होंने साफ कर दिया अब उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। विराट कोहली की मैदान पर वापसी को लेकर सभी फैंस काफी बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं, जिसमें जुलाई महीने में होने वाली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे लेकिन उससे पहले उनको 22 जून को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना फिटनेस टेस्ट देना होगा।

जूतों की बिक्री कम होना पसंद करूंगा

विराट कोहली ने नई दिल्ली में वन8 ग्लोबल के प्रीमियर कार्यक्रम में अपने नए जूतों की लॉन्चिंग इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान वहां पर कोहली से जब पूछा गया कि वह फिर से सफेद जर्सी पहनकर मैदान में लौटना चाहेंगे या नहीं। इसको लेकर कोहली ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कि वह अपने नए लांच किए गए जूतों की बिक्री कम होना पसंद करेंगे, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वापसी नहीं करेंगे। दरअसल कोहली ने जो नए जूते लांच किए हैं उनकी कीमत 9230 रन हैं जितने उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में रन बनाए हैं। इसी को लेकर उनसे जूतों की कीमत को बढ़ाने के लिए टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर सवाल पूछा गया था और कोहली ने साफ कहा कि अब मैं इससे आगे बढ़ चुका हूं।

मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ मिली टी20 वर्ल्ड कप जीत का किया जिक्र

इस इवेंट में विराट कोहली ने अपने कभी हार नहीं मानने वाले रवैये पर भी बात की जिसमें उन्होंने साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में मेलबर्न के मैदान पर खेले गए मुकाबले में मिली जीत का जिक्र किया। कोहली ने कहा कि मेरे लिए जो घटना हमेशा सबसे खास रहेगी वह मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया मैच। इस मुकाबले के खत्म होने के बाद मुझे बताया गया था कि हमारी जीत एक समय संभावना सिर्फ तीन प्रतिशत ही थी, लेकिन मैंने कभी इस तरह नहीं सोचा क्योंकि मेरे लिए जीत का एक प्रतिशत भी काफी है, अगर आपके पास जीतने का मौका है तो आप उसे इस तरह से नहीं गंवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप में जीत से साउथ अफ्रीका महिला टीम को हुआ फायदा, पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया किस नंबर पर

वैभव सूर्यवंशी का ट्राई सीरीज में कैसा रहा प्रदर्शन, 5 मैचों में लगाए इतने चौके-छक्के

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल