1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नीरज चोपड़ा का आज होगा रुमेश थारंगा से दोहा डायमंड लीग में आमना-सामना, जानें कब-कहां और कितने बजे देखें मुकाबला

नीरज चोपड़ा का आज होगा रुमेश थारंगा से दोहा डायमंड लीग में आमना-सामना, जानें कब-कहां और कितने बजे देखें मुकाबला

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Jun 19, 2026 04:16 pm IST,  Updated : Jun 19, 2026 06:04 pm IST

ओलंपिक पदक विजेता भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा लगभग एक साल के बाद फिट होकर वापसी के लिए पूरी तरह अब तैयार हैं, जिसमें वह दोहा डायमंड लीग में 19 जून को एक्शन में दिखाई देंगे जहां उनका सामना इस सीजन शानदार फॉर्म में चल रहे श्रीलंका के रुमेश थरंगा पाथिराजे से होगा।

Neeraj Chopra- India TV Hindi
नीरज चोपड़ा Image Source : AP

भारतीय स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा लंबे समय से बाहर रहने के बाद अब वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। नीरज चोपड़ा 19 जून को होने वाली दोहा डायमंड लीग से मैदान पर वापसी करेंगे। आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स को देखते हुए सभी की नजरें नीरज की वापसी को लेकर टिकी हुई थी जो पिछले साल सितंबर महीने में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के बाद से बैक इंजरी के चलते किसी भी इवेंट में हिस्सा नहीं ले सके थे। अब नीरज अपनी फिटनेस को फिर से पूरी तरह हासिल करने के बाद नए सीजन की शुरुआत दोहा डायमंड लीग के साथ करने जा रहे हैं, जहां अब इस बार उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में चल रहे श्रीलंका के रुमेश थारंगा पाथिराजे से होगा। ये इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 11:14 पर होगी जिसमें इसका सीधा प्रसारण Wanda Diamond League के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर किया जाएगा।

स्विट्जरलैंड में नीरज चोपड़ा कर रहे थे ट्रेनिंग

नीरज चोपड़ा बैक इंजरी से उबरने के बाद पिछले एक महीने 25 मई से स्विट्जरलैंड में ट्रेनिंग कर रहे थे और अब अपनी पूरी फिटनेस को भी हासिल कर लिया है। नीरज चोपड़ा ने पिछले साल हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में 84.03 मीटर का थ्रो करने के साथ 8वें स्थान पर खत्म किया था। अब इस बार उनकी कोशिश बेहतर प्रदर्शन कर वापसी करने पर रहने वाली है। दोहा नीरज के लिए काफी खास भी है जहां उन्होंने मई 2025 में पहली बार 90 मीटर का थ्रो किया था। दोहा डायमंड लीग यह इवेंट पहले 8 मई को आयोजित किया जाना था लेकिन वेस्ट-एशिया में चल रहे तनाव के चलते इसे 19 जून को कराने का फैसला लिया गया। नीरज के साथ दोहा डायमंड लीग में कुल 9 एथलीट हैं जहां उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती 24 साल के श्रीलंकाई एथलीट रुमेश थारंगा पाथिराजे रहने वाले हैं, जिन्होंने 4 जून को रोम डायमंड लीग में 92.62 मीटर का थ्रो कर चर्चा में आ गए थे।

कब-कहां और कितने बजे देखें दोहा डायमंड लीग

दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा के जैवलीन थ्रो इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 11:14 पर होगी। इस इवेंट के लाइव टेलीकास्ट को लेकर बात की जाए तो टीवी पर इसका प्रसारण नहीं होगा। वहीं दोहा डायमंड लीग की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग Wanda Diamond League के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर की जाएगी जहां पर फैंस आसानी से फ्री में नीरज चोपड़ा को एक्शन में देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें

FIFA World Cup 2026: कनाडाई फुटबॉलर के पैर की हड्डियां टूटीं, स्ट्रेचर पर गए मैदान से बाहर, देखें वीडियो

Fifa World Cup 2026: नॉकआउट चरण में पहुंची मेक्सिको की टीम, साउथ कोरिया को 1-0 से हराया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल