1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BAN vs AUS: तीसरे वनडे से पहले बांग्लादेश को मिली गुड न्यूज, कप्तान मेहदी हसन मिराज अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

BAN vs AUS: तीसरे वनडे से पहले बांग्लादेश को मिली गुड न्यूज, कप्तान मेहदी हसन मिराज अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 12, 2026 08:35 pm IST,  Updated : Jun 12, 2026 08:35 pm IST

BAN vs AUS: बांग्लादेश की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले से पहले एक अच्छी खबर मिली है, जिसमें उनके कप्तान मेहदी हसन मिराज को दूसरे वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

Mehidy Hasan- India TV Hindi
मेहदी हसन मिराज Image Source : AP

बांग्लादेश अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है, जिसके शुरुआती दोनों ही मुकाबलों को जीतने के साथ वह सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुके हैं। इस वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 11 जून को शेर ए बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जिसको बांग्लादेश की टीम डकवर्थ लुईस नियमानुसार 5 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही थी। इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने बल्ले से टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी लेकिन बल्लेबाजी के समय उनके सिर पर चोट लग गई थी, जिसमें मुकाबला खत्म होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब बांग्लादेश को तीसरे मुकाबले से पहले अच्छी खबर मिली है जिसमें मेहदी मिराज को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

मेहदी ट्रेनिंग सेशन के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश की टीम को वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 जून को खेलना है जिसमें उनकी नजरें क्लीन स्वीप करने पर रहने वाली हैं। मेहदी हसन मिराज को लेकर बीसीबी अधिकारियों ने दी जानकारी में बताया कि अभी ये तय नहीं है कि मेहदी 13 को होने वाले ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लेंगे या नहीं। बांग्लादेश टीम के ऑपरेशन्स मैनेजर नफीस इकबाल ने बीसीबी की तरफ से जारी किए गए एक वीडियो में मेहदी को लेकर बताया कि वह लगभग 12 घंटे तक एवरकेयर अस्पताल में निगरानी में थे। जैसा कि आप जानते हैं, उन्हें बाउंसर से सिर पर चोट लगी थी और उल्टी भी हुई थी जो थोड़ी चिंता की बात थी। लेकिन उन्होंने खेलना जारी रखा और मैच के तुरंत बाद, BCB के डॉक्टरों और फीजियो ने मिलकर फैसला किया कि उन्हें एवरकेयर भेजना चाहिए भले ही मेहदी बेहतर महसूस कर रहे थे। उनका स्कैन हुआ और पहले स्कैन की रिपोर्ट अच्छी रही। आज दूसरे स्कैन रिपोर्ट सही आने पर मेहदी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

नाथन एलिस की गेंद पर चोटिल हुए थे मेहदी

दूसरे वनडे मैच के दौरान जब बांग्लादेश की टीम टारगेट का पीछा कर रही थी तो उस समय मेहदी हसन मिराज को नाथन एलिस की एक बाउंसर गेंद को खेलने से चूक गए जो उनके हेलमेट में जाकर सीधे लगी जिसके चलते वह कुछ देर के लिए असहज हो गए थे। फीजियो के कनकशन टेस्ट करने के बाद मेहदी ने खेलना जारी रखा और 22 गेंदों में 22 रनों की नाबाद पारी खेली। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश ने तीसरे वनडे के लिए अपने स्क्वाड में कोई बदलाव नहीं किया है और उम्मीद की जा रही है कि मेहदी इस मैच को खेलने के लिए फिट घोषित हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें

Kane Williamson: न्यूजीलैंड क्रिकेट के बिरले बल्लेबाज हैं केन विलियमसन, आईसीसी रैंकिंग में भी रहा है जलवा

IND vs AFG: ​दोपहर में कितने बजे से शुरू होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला वनडे मैच, नोट कीजिए वक्त नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल