1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Kane Williamson: न्यूजीलैंड क्रिकेट के बिरले बल्लेबाज हैं केन विलियमसन, आईसीसी रैंकिंग में भी रहा है जलवा

Kane Williamson: न्यूजीलैंड क्रिकेट के बिरले बल्लेबाज हैं केन विलियमसन, आईसीसी रैंकिंग में भी रहा है जलवा

 Published : Jun 12, 2026 04:36 pm IST,  Updated : Jun 12, 2026 04:36 pm IST

केन विलियमयन ने अचानक शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। अब वे किसी भी फॉर्मेट में नहीं खेलेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट में उनके योगदान को आने वाले कई साल तक याद रखा जाएगा।

Kane Williamson- India TV Hindi
केन विलियमसन Image Source : GETTY

केन विलियमसन का ​रिटायरमेंट क्रिकेट के एक युग का अंत माना जा सकता है। उन्होंने अचानक शुक्रवार को संन्यास का ऐलान कर दिया। खास बात ये है कि उन्होंने एक साथ सभी फॉर्मेट से रिटायर होने की बात कही है। यानी उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट पूरी तरह से छोड़ दिया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए केन ​का बहुत बड़ा योगदान रहा। उन्होंने जो काम किया, वो इस टीम के लिए अब कोई नहीं कर पाया है। इतना ही नहीं, केन विलियमसन का एक वक्त आईसीसी रैंकिंग में भी जलवा रहा है। वे मौजूदा वक्त में भी टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 में बने हुए हैं। हालांकि अब जल्द ही वे यहां से भी विदा हो जाएंगे। 

केन विलियमसन ने बनाए हैं 19 हजार से अधिक रन

न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए जो योगदान केन विलियमसन ने दिया है, वो आने वाले कई साल तक याद रखा जाएगा। केन ने अपने इंटरनेशनल करियर में 19 हजार से अधिक रन बनाए हैं, जो कि न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा हैं। केन विलियमसन ने अपने करियर में कुल मिलाकर 48 शतक लगाए हैं, जो कि इस टीम के लिए सबस ज्यादा हैं। उन्होंने अपने करियर में 6 बार 200 का आंकड़ा भी पार किया है। 

कप्तानी में भी देखने को मिला है केन का जलवा

केन विलियमसन ने कप्तानी में भी नए नए कीर्तिमान स्थापित करने का काम किया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 40 टेस्ट खेलकर 22 मैच जीते, दस में हार मिली और 8 मैच ड्रॉ रहे। स्टीफन फ्लेमिंग के बाद वे इस टीम के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले कप्तान हैं। फ्लेमिंग ने 80 टेस्ट में कप्तानी कर 28 मैच जीते हैं। 91 वनडे में भी उन्होंने टीम की कमान संभाली। इसमें वे 46 में वे जीते और 40 में हार का सामना करना पड़ा। एक मैच टाई रहा और चार का रिजल्ट नहीं आया। इसमें भी वे फ्लेमिंग से थोड़ा सा पीछे हैं। उन्होंने 98 वनडे मैच जीते हैं। वैसे तो केन की पहचान टी20 को लेकर ज्यादा नहीं है, लेकिन यहां भी उन्होंने 75 मैचों में कप्तानी कर उसमें से 39 जीते और 34 में हार मिली है। यहां वे न्यूजीलैंड के नंबर वन कप्तान हैं। 

Kane Williamson records
Image Source : INDIA TVकेन विलियमसन रिकॉर्ड

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इस वक्त टॉप 10 बल्लेबाजों में शुमार

आईसीसी रैंकिंग में भी केन विलियमसन का दबदबा रहा है। इस वक्त की बात करें तो वे अभी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में छठे नंबर पर हैं। कुछ ही दिन पहले तक वे टॉप 5 में थे, लेकिन दो दिन पहले ही वे छठी पायदान पर पहुंचे हैं। केन की सर्वाधिक आईसीसी रेटिंग 919 की रही है। ये कमाल उन्होंने साल 2021 में किया था। हालांकि अब ये घटकर 780 की रह गई है। कुछ ही दिन में वे यहां से हटा जाएंगे।

यह भी पढ़ें 

केन विलियमसन ने इंग्लैंड दौरे के बीच लिया बड़ा फैसला, इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का किया ऐलान

IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान पहले वनडे की तारीख अचानक क्यों बदली, क्या है इसके पीछे की वजह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल