1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SMAT 2025 Live Streaming: सैयद मुश्ताक अली में दिखेगा वैभव सूर्यवंशी और सूर्या का जलवा, ऐसे देख पाएंगे LIVE

SMAT 2025 Live Streaming: सैयद मुश्ताक अली में दिखेगा वैभव सूर्यवंशी और सूर्या का जलवा, ऐसे देख पाएंगे LIVE

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Nov 25, 2025 09:21 pm IST,  Updated : Nov 25, 2025 09:21 pm IST

Syed Mushtaq Ali Trophy 2025: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का 26 नवंबर से आगाज होने जा रहा है, जिसमें सूर्या और वैभव सूर्यवंशी जैसे कई बड़े सितारे एक्शन में नजर आएंगे।

SMAT- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव और वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

Syed Mushtaq Ali Trophy 2025 Live Streaming: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2025 का आगाज इस महीने होने जा रहा है। घरेलू T20 टूर्नामेंट का यह संस्करण 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक भारत के 6 शहरों के 14 मैदानों पर खेला जाएगा। इस बार भी फैंस को कई बड़े सितारों को एक्शन में देखने का मौका मिलेगा। टूर्नामेंट के एलीट डिविजन में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें आठ-आठ टीमों के चार ग्रुप में बांटा गया है। इसके अलावा 6 टीमें प्लेट डिविजन में खेलेंगी। इस बार टूर्नामेंट में भारतीय T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, वर्ल्ड नंबर-1 T20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन, और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी जैसे बड़े नाम हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में मुकाबले बेहद रोमांचक होने वाले हैं।

किस शहर में किस ग्रुप के मैच?

एलीट ग्रुप A के मैच लखनऊ में खेले जाएंगे। कोलकाता एलीट ग्रुप B के मैच होस्ट करेगा। वहीं, एलीट ग्रुप C के मैच हैदराबाद में होंगे। अहमदाबाद एलीट ग्रुप D के मैचों की मेजबानी करेगा जबकि इंदौर नॉकआउट मैचों की मेजबानी करेगा, जिसमें फाइनल भी शामिल है। पुणे में तीन जगहों पर प्लेट ग्रुप के मैच होंगे जो 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक खेले जाएंगे। 

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप

  • एलीट ग्रुप A: आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, केरल, मुंबई, ओडिशा, रेलवे, विदर्भ
  • एलीट  ग्रुप B: बिहार, चंडीगढ़, गोवा, हैदराबाद, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश
  • एलीट  ग्रुप C: बड़ौदा, बंगाल, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पुडुचेरी, सर्विसेज
  • एलीट  ग्रुप D: दिल्ली, झारखंड, कर्नाटक, राजस्थान, सौराष्ट्र, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखंड
  • प्लेट ग्रुप: अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम

टूर्नामेंट फॉर्मेट

एलीट डिविजन के चारों ग्रुप्स से टॉप दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद चार टीमें सेमीफाइनल में और फिर दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी। वहीं प्लेट डिविजन में पॉइंट्स टेबल की शीर्ष दो टीमें सीधे फाइनल खेलेंगी।

SMAT की लाइव स्ट्रीमिंग 

2025 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के कुछ चुने हुए ग्रुप मैचों का सीधा प्रसारण Star Sports Network पर किया जाएगा। इसके अलावा मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। घरेलू क्रिकेट का यह प्रमुख T20 टूर्नामेंट न सिर्फ टीमों के बीच कड़ी टक्कर पेश करेगा बल्कि युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम के दरवाजे तक पहुंचने का सुनहरा मौका भी देगा।

यह भी पढ़ें 

5 शतक, 1504 रन, साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार है विराट का रिकॉर्ड, आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान

अब चमत्कार ही दिला सकता है टीम इंडिया को जीत, भारत में अब तक सिर्फ एक बार हुआ ऐसा कारनामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल