अगर आपको बॉबी देओल की पॉपुलर वेब सीरीज 'आश्रम' पसंद आई थी तो 'हुंकार: द रोर' आपकी वॉचलिस्ट में शामिल करने के लिए एक और बेहतरीन सीरीज हो सकती है। इस नई वेब सीरीज में अनीत पड्डा अहम भूमिका में हैं और यह दर्शकों को ड्रामा, मिस्ट्री और सस्पेंस से भरी कहानी में ले जाती है। यह सीरीज एक ताकतवर आध्यात्मिक हस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है और आस्था, प्रभाव और इंसानी जज्बातों के गहरे और अनछुए पहलुओं को दिखाती है। पाखंडी बाबा के काले कारनामों पर बनी इस सीरीज में 17 साल की मीनू रावत की कहानी को दिखाया गया है, जो न्याय के लिए अपने माता-पिता के साथ कोर्ट में धर्मगुरु बापजी के खिलाफ कड़ी होती है। अनीत पड्डा की सीरीज 'हुंकार' क्राइम, इमोशनल ड्रामा से लेकर सस्पेंस से भरपूर है, जिसका हर एपिसोड आपको कहानी से बंधे रखेगा।
6 एपिसोड में देखें पाखंडी बापजी की करतूत
बॉबी देओल, अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल और त्रिधा चौधरी की 'आश्रम' के तीन हिट सीजन के बाद अब मेकर्स ने इसके चौथे सीजन का ऐलान कर दिया है। बाबा निराला के बाद अब नए पाखंडी बाबा की कहानी चर्चा में है। हम बात कर रहे हैं अनीत पड्डा की सीरीज 'हुंकार: द रोर' की, जिसकी कहानी ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यह सिर्फ छह एपिसोड तक ही सीमित है, जिससे इसे कम समय में देखना आसान हो जाता है। हर एपिसोड धीरे-धीरे कहानी को आगे बढ़ाता है और साथ ही नए ट्विस्ट और हालात भी सामने लाता है। यह सीरीज अपने किरदारों से जुड़ी घटनाओं पर फोकस करती है और कहानी आगे बढ़ने के साथ-साथ सस्पेंस बनाए रखती है। 'हुंकार' में रघुबीर यादव ने सुनील 'बापजी' चकोसी का किरदार निभाया है, जो 17 साल की मीनू रावत जैसी लड़कियों के साथ गंदी हरकत करता है। इस सीरीज को इंडिया टीवी ने 5 में से 3.5 रेटिंग दी है।
सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है 'हुंकार' सीरीज
मोहित सूरी की रोमांटिक ड्रामा 'सैयारा' से डेब्यू करने वाली अनीत पड्डा अब अपनी नई सीरीज के लिए छाई हुई हैं। दर्शकों को 'हुंकार' में एक्ट्रेस का एक अलग ही किरदार और लुक देखने को मिलेगा। 500 करोड़ की ब्लॉकबस्टर देने वाली अनीत पड्डा ने इस बार कोई रोमांटिक रोल नहीं, बल्कि एक पीड़िता का किरदार निभाया है। इस सीरीज में अपनी एक्टिंग का एक अलग ही अंदाज दिखाती हैं, जिससे कहानी में गहराई आती है। इस शो में दिलचस्प कहानी के साथ-साथ इमोशनल पल और थ्रिलर वाले एलिमेंट भी शामिल हैं, जो दर्शक आध्यात्मिक हस्तियों, छिपे हुए राज और अचानक आने वाले मोड़ों पर आधारित कहानियां पसंद करते हैं। उन्हें यह सीरीज पसंद आ लग सकती है।
कहां देखें अनीत पड्डा की नई सीरीज
'हुंकार: द रोर' वेब सीरीज को आप ऑनलाइन जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। यह सोशल-कोर्टरूम थ्रिलर सीरीज 25 सितंबर 2026 से इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है। इस सीरीज को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, बंगाली, भोजपुरी, कन्नड़, मलयालम और मराठी जैसी भाषाओं में भी डब किया गया है। इसमें अनीत पड्डा, फातिमा सना शेख, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अर्जुन माथुर और रघुबीर यादव जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है।
ये भी पढ़ें - Hunkkaar: The Roar Review: धर्मगुरु के साम्राज्य से टकराती एक लड़की की कहानी, अनीत पड्डा ने जीता दिल