1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी की सियासत में कुछ 'पक' रहा है! ठाकुर विधायकों के बाद क्यों जुटे ब्राह्मण विधायक, बंद कमरे में क्या बातें हुईं?

यूपी की सियासत में कुछ 'पक' रहा है! ठाकुर विधायकों के बाद क्यों जुटे ब्राह्मण विधायक, बंद कमरे में क्या बातें हुईं?

 Reported By: Vishal Pratap Singh, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Dec 24, 2025 09:38 am IST,  Updated : Dec 24, 2025 12:28 pm IST

कुशीनगर के BJP MLA पी.एन. पाठक के लखनऊ स्थित घर पर ब्राह्मण विधायकों की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में पूर्वांचल और बुंदेलखंड के विधायक शामिल हुए, जिसे 'सहभोज' बताया गया।

 ब्राह्मण विधायकों की...- India TV Hindi
ब्राह्मण विधायकों की मीटिंग Image Source : REPORTER

लखनऊः यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बीच ब्राह्मण विधायकों की बड़ी बैठक हुई। ये मीटिंग मंगलवार की शाम कुशीनगर के भाजपा विधायक पीएन पाठक (पंचानंद पाठक) के लखनऊ आवास पर हुई। इसमें बड़ी संख्या में विधायक और एमएलसी शामिल हुए। इस मीटिंग को सहभोज नाम दिया गया। पत्रकार से विधायक बने शलभमणि त्रिपाठी भी बैठक मे पहुंचे थे। इस मीटिंग को करने में मिर्जापुर से विधायक रत्नाकर मिश्रा और एमएलसी उमेश द्विवेदी की मुख्य भूमिका रही। बैठक में विपक्ष के विधायकों के शामिल होने की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। 

40 विधायकों ने की मीटिंग

सूत्रों का कहना है कि चर्चा का विषय जाति की राजनीति में ब्राह्मणों की आवाज दबती जा रही है। इस मीटिंग में करीब 40 विधायक शामिल हुए। मीटिंग में पूर्वांचल और बुंदेलखंड के विधायक शामिल हुए। इससे पहले ठाकुर विधायकों ने भी बैठक की थी। इसे कुटुंब नाम दिया गया था। 

जाति की राजनीति में अलग-थलग किए जाने की चिंता

सूत्रों के मुताबिक, यह मीटिंग इस चिंता के बीच बुलाई गई थी कि जाति आधारित राजनीति में ब्राह्मण समुदाय की आवाज़ को धीरे-धीरे किनारे किया जा रहा है। ऐसा महसूस किया गया कि ब्राह्मण मुद्दों पर ठीक से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसकी वजह से ब्राह्मण पीछे रह गए।  

 ब्राह्मण विधायकों की मीटिंग
Image Source : REPORTER ब्राह्मण विधायकों की मीटिंग

मीटिंग में मौजूद ये बड़े नेता

मीटिंग में प्रेम नारायण पांडे, रत्नाकर मिश्रा, श्रीप्रकाश द्विवेदी, विनय द्विवेदी, MLC साकेत मिश्रा, शलभ मणि त्रिपाठी, विवेकानंद पांडे, ऋषि त्रिपाठी, रमेश मिश्रा, अंकुर राज तिवारी, राकेश गोस्वामी और कैलाश नाथ शुक्ला के साथ कई दूसरे विधायक भी शामिल थे। कुल मिलाकर करीब 40 विधायक के मौजूद होने की खबर है।

यहां देखें वीडियो

दूसरी जाति के विधायक भी कर चुके हैं ऐसी बैठक

इस मीटिंग से पहले ठाकुर, कुर्मी और लोध कम्युनिटी के विधायकों ने भी उत्तर प्रदेश में ऐसी ही मीटिंग्स की थीं। ब्राह्मण विधायकों के एक साथ आने से न सिर्फ राज्य की राजधानी में बल्कि दिल्ली के पॉलिटिकल सर्कल्स में भी ध्यान खींचा है। कैबिनेट के संभावित विस्तार को देखते हुए इस मीटिंग को अटकलें लगने शुरू हो गई हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।