1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सही से कैच तो पकड़ा नहीं, बल्लेबाज रहा नॉटआउट, फिर अंपायर्स से भिड़े फखर जमां, बुरी तरह से हुए आगबबूला

सही से कैच तो पकड़ा नहीं, बल्लेबाज रहा नॉटआउट, फिर अंपायर्स से भिड़े फखर जमां, बुरी तरह से हुए आगबबूला

 Published : Nov 29, 2025 08:56 pm IST,  Updated : Nov 29, 2025 08:58 pm IST

श्रीलंका के खिलाफ मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी फखर जमां श्रीलंकाई बल्लेबाज दासुन शनाका का कैच सही से नहीं पकड़ पाए और फिर वह अंपायर से भी बहस करने लगे।

Fakhar Zaman- India TV Hindi
फखर जमां Image Source : AP

ट्राई सीरीज 2025 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में श्रीलंकाई बल्लेबाज अच्छा नहीं कर पाए हैं और इसी वजह से पूरी टीम सिर्फ 114 रन बनाकर आउट हो गई। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और मोहम्मद नवाज ने अच्छी गेंदबाजी का नमूना पेश किया। लेकिन मैच में फखर जमां अंपायर्स से बहस करते हुए दिखाई दिए।

अंपायर ने दासुन शनाका को दिया नॉटआउट

पाकिस्तान के लिए पारी का 19वां ओवर शाहीन अफरीदी ने फेंका। इस ओवर की पहली गेंद पर श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने फ्लिक करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर मुस्तैद फील्डिंग कर रहे फखर जमां के पास गई। उन्होंने फुर्ती दिखाते हुए पीछे की तरफ दौड़ने की कोशिश की और छलांग लगाते हुए गेंद को पकड़ लिया। इसके बाद वह कैच लेते समय गिर गए। सिर्फ इस पर संशय था कि गिरते हुए गेंद ग्राउंड से लगी या नहीं। इसके बाद थर्ड अंपायर के फैसले का इंतजार होने लगा। फिर थर्ड अंपायर ने ये माना कि जब वह ग्राउंड में गिरे, तो गेंद जमीन से टकरा गई और इस तरह से कैच पूरा नहीं हो पाया। इसी वजह से शनाका को नॉट आउट दिया।

इस पर फखर जमां बुरी तरह से गुस्सा हो गए। वह अंपायर्स जा भिड़े और गुस्से में बात करने लगे। उनकी इस हरकत में दूसरे पाकिस्तानी प्लेयर्स भी उनका साथ देने लगे। फखर को लगा था कि उन्होंने बहुत ही शानदार कैच ले लिया, लेकिन रिप्ले में ऐसा नहीं दिखा। इसी वजह से अंपायर ने उनके पक्ष में फैसला नहीं दिया। इसके बाद शाहीन के इसी ओवर की अगली गेंद पर दासुन शनाका आउट हो गए। इसके बाद फिर से पाकिस्तानी प्लेयर्स ने थर्ड अंपायर को देखकर इशारे किए।

श्रीलंकाई बल्लेबाज रहे फ्लॉप

श्रीलंकाई टीम के लिए ओपनर कामिल मिशारा ने 47 गेंदों में कुल 59 रन बनाए, जिसमें दो चौके और चार छक्के शामिल रहे। लेकिन उनके आउट होते ही श्रीलंकाई बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। श्रीलंका ने एक समय 84 रनों पर दो विकेट गंवाए थे। इसके बाद 114 रनों पर पूरी टीम सिमट गई। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और मोहम्मद नवाज दोनों ने ही 3-3 विकेट झटके।

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 में नहीं खेलेगा स्टार खिलाड़ी, PSL में जलवा बिखेरने के लिए भरी हामी; किया चौंकाने वाला ऐलान

अगर Playing 11 में खेलेंगे ऋषभ पंत, तो क्या रहेगा उनका रोल; कप्तान राहुल ने किया बिल्कुल साफ

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल