1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Mumbai vs Sikkim Live Score: रोहित शर्मा ने बनाए 155 रन, मुंबई ने जीता मुकाबला, यहां देखें स्कोर कार्ड

Mumbai vs Sikkim Live Score: रोहित शर्मा ने बनाए 155 रन, मुंबई ने जीता मुकाबला, यहां देखें स्कोर कार्ड

 Published : Dec 24, 2025 10:49 am IST,  Updated : Dec 24, 2025 03:29 pm IST

Vijay Hazare Trophy Live Score: रोहित शर्मा ने जयपुर के सवाई मान सिंह स्टे​डियम में धमाकेदार तरीके से 94 बॉल पर 155 रनों की पारी खेली। उनकी ये पारी विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई बनाम सिक्कम मुकाबले में आई है। मुंबई ने आठ विकेट से इस मैच को जीत लिया।

rohit sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : PTI

Vijay Hazare Trophy Live Score: विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा की धमाकेदार सेंचुरी की बदौलत मुंबई की टीम ने सिक्कम को आठ विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिक्कम की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई ने 31वें ओवर में केवल दो विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर मैच को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। 

मुकाबले का आकर्षण रोहित शर्मा रहे, जिन्होंने 94 बॉल पर 155 रनों की धमाकेदार पारी खेली। रोहित ने इस दौरान 18 चौके और 9 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 164.89 का रहा। रोहित ने केवल 62 बॉल पर ही अपना शतक पूरा कर लिया था। यहां नीचे आप मैच का स्कोर कार्ड देख सकते हैं। 

मुंबई बनाम सिक्कम विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबला

मुंबई की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, अंगकृष रघुवंशी, सरफराज खान, सिद्धेश लाड, मुशीर खान, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, शार्दुल ठाकुर (कप्तान), तुषार देशपांडे, सिल्वेस्टर डीसूजा

सिक्किम की प्लेइंग इलेवन: ली योंग लेप्चा (कप्तान), आशीष थापा (विकेटकीपर), अमित राजेरा, रॉबिन लिंबू, गुरिंदर सिंह, क्रांति कुमार, पलजोर तमांग, अंकुर मलिक, के साई सात्विक, एमडी सप्तुल्ला, अभिषेक केआर शाह। 

दिल्ली बनाम आंध्र विजय हजारे ट्रॉफी मैच 

दिल्ली की प्लेइंग इलेवन: अर्पित राणा, प्रियांश आर्य, विराट कोहली, नितीश राणा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, सिमरजीत सिंह, हर्ष त्यागी, ईशांत शर्मा, प्रिंस यादव, नवदीप सैनी

आंध्र की प्लेइंग इलेवन: श्रीकर भरत (विकेटकीपर), अश्विन हेब्बार, शेख रशीद, रिकी भुई, नितीश कुमार रेड्डी (कप्तान), सौरभ कुमार, मैरामरेड्डी हेमंथ रेड्डी, के एस नरसिम्हा राजू, त्रिपुराना विजय, सत्यनारायण राजू, एसडीएनवी प्रसाद

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल