वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, केवल एक के नाम छह हजार से अधिक
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, केवल एक के नाम छह हजार से अधिक
आईसीसी की ओर से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का अगला सीजन चल रहा है। साल 2025 अब समापन की ओर है। कुछ मैच बचे हुए हैं। इस बीच एक नजर उन बल्लेबाजों पर डाली जानी चाहिए, जिन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने का काम किया है।
Published : Dec 22, 2025 05:45 pm IST, Updated : Dec 22, 2025 05:45 pm IST
1/6Image Source : getty
आईसीसी की ओर से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का अगला सीजन चल रहा है। साल 2025 अब समापन की ओर है। कुछ मैच बचे हुए हैं। इस बीच एक नजर उन बल्लेबाजों पर डाली जानी चाहिए, जिन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने का काम किया है।
2/6Image Source : ap
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज इस वक्त जो रूट हैं। उन्होंने अब तक 72 मैच खेलकर 6299 रन बनाए हैं। छह हजार से अधिक रन बनाने वाले वे अकेले बल्लेबाज हैं। उनके नाम इस दौरान 22 शतक और 22 ही अर्धशतक दर्ज हैं। बाकी दुनियाभर के बल्लेबाजों से वे काफी आगे चल रहे हैं।
3/6Image Source : getty
मार्नस लाबुशेन इस मामले में अभी दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 56 मैच खेलकर 4385 रन बनाने का काम किया है। लाबुशेन ने 11 शतक इस दौरान लगाए हैं। साथ ही उनके नाम 24 अर्धशतक भी हैं।
4/6Image Source : getty
स्टीव स्मिथ की बात की जाए तो उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 57 मैच खेलकर अब तक 4381 रन बनाए हैं। स्टीव स्मिथ ने 13 शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं। स्मिथ और लाबुशेन के बीच रनों का अंतर काफी कम है, जो कभी भी बदल सकता है।
5/6Image Source : getty
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 60 मुकाबले खेलकर 3781 रन बनाए हैं। उनके नाम आठ शतक और 19 अर्धशतक हैं।
6/6Image Source : getty
ट्रेविस हेड की बात की जाए तो उन्होंने 55 मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में खेलकर 3679 रन बनाए हैं। उनके नाम 10 शतक और 15 अर्धशतक हैं।