1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया किस बीमारी में कौन से फल खाएं?

न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया किस बीमारी में कौन से फल खाएं?

फलों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन किस बीमारी में कौन सा फल खाना चाहिए? क्या आप जानते हैं, चलिए हम आपको बताते हैं

Written By: Poonam Yadav
Published : Sep 26, 2026 10:39 pm IST,  Updated : Sep 26, 2026 10:44 pm IST
फल सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन सभी फलों का सेवन बीमारियों में एक जैसा नहीं होता है। कुछ फलों का सेवन ब्लड शुगर को मैनेज करने में फायदेमंद है तो कुछ फलों का सेवन पाचन को बेहतर करने में मददगार है। ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन बता रही हैं कि कौन सी बीमारी में कौन सा फल में खाना चाहिए?
1/5 Image Source : UNSPLASH

जामुन: अगर आपका ब्लड शुगर बढ़ा हुआ है या आप डायबिटीज या प्री डायबिटीज से जूझ रहे हैं तो अपनी डाइट में जामुन को शामिल करें। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
2/5 Image Source : UNSPLASH
जामुन: अगर आपका ब्लड शुगर बढ़ा हुआ है या आप डायबिटीज या प्री डायबिटीज से जूझ रहे हैं तो अपनी डाइट में जामुन को शामिल करें। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
अनार और तरबूज: लीमा महाजन कहती हैं कि अनार और तरबूज इन फलों का सेवन आप आयरन लेवल कम होने और पीसीओएस की समस्या में कर सकते हैं। खासतौर पर पीसीओएस की समस्या में आपको अनार ज़रूर खाना चाहिए। इसके एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, हार्मोनल असंतुलन और इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने में मदद करते हैं।
3/5 Image Source : UNSPLASH

केला और कीवी: अगर आपको गैस एसिडिटी, कब्ज और ब्लोटिंग की परेशानी बहुत ज़्यादा होती है तो डाइट में केला और कीवी को ज़रूर शामिल करें। फाइबर से भरपूर ये फल पाचन को सुधारने के साथ मल को नरम करने में मदद करते हैं।
4/5 Image Source : UNSPLASH
केला और कीवी: अगर आपको गैस एसिडिटी, कब्ज और ब्लोटिंग की परेशानी बहुत ज़्यादा होती है तो डाइट में केला और कीवी को ज़रूर शामिल करें। फाइबर से भरपूर ये फल पाचन को सुधारने के साथ मल को नरम करने में मदद करते हैं।
विटामिन सी रिच फ्रूट्स: अगर आप यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो अपनी डाइट एम् विटामिन सी से भरपूर फल जैसे- संतरा, आंवला, अमरूद, कीवी, पपीता और स्ट्रॉबेरी को अपनी डाइट में शामिल करें।
5/5 Image Source : UNSPLASH

Advertisement