घर के 3 स्थानों में स्थापित करें कुबेर यंत्र, धन से जुड़ी हर समस्या हो सकती है दूर
घर के 3 स्थानों में स्थापित करें कुबेर यंत्र, धन से जुड़ी हर समस्या हो सकती है दूर
कुबेर देव को धन का देवता माना जाता है। ऐसे में घर के कुछ स्थानों में कुबेर यंत्र स्थापित करके आप लाभ पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन स्थानों के बारे में।
Published : Sep 26, 2026 09:03 pm IST, Updated : Sep 26, 2026 09:03 pm IST
1/4Image Source : Pinterest
कुबेर देव को धन का देवता माना जाता है और इनके आशीर्वाद से व्यक्ति के जीवन की आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। खासकर घर के कुछ स्थानों पर कुबेर यंत्र स्थापित करने से व्यक्ति को सुखद परिणाम मिल सकते हैं। आज इन्हीं स्थानों के बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं।
2/4Image Source : Pinterest
घर के पूजा स्थल की उत्तर दिशा पर आपको कुबेर यंत्र स्थापित करना चाहिए। कुबेर यंत्र इस स्थान पर स्थापित करने से धन के देवता कुबेर की कृपा आपको प्राप्त होती है। अगर आप उधार तले दबे हैं तो मुक्ति आपको मिल सकती है और बैंक बैलेंस बढ़ सकता है।
3/4Image Source : Magnific
ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) को देवी-देवताओं की दिशा कहा जाता है। इस स्थान पर कुबेर यंत्र स्थापित करना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके आर्थिक पक्ष में सुधार आता है और आर्थिक परेशानियों से आपको मुक्ति मिल सकती है।
4/4Image Source : Pinterest
अगर आप तिजोरी या धन के स्थान में कुबेर यंत्र स्थापित करते हैं तो दिन-ब-दिन आपके आर्थिक पक्ष में सुधार आ सकता है। कुबेर यंत्र को तिजोरी में स्थापित करने से आर्थिक पक्ष में स्थिरता आ सकती है।