रणबीर कपूर की 'रामायण' के प्रमोशन में जुटे मिस्टर बीस्ट, लगाए 'जय श्री राम' के नारे, हाथ जोड़कर जताया आभार
रणबीर कपूर की 'रामायण' के प्रमोशन में जुटे मिस्टर बीस्ट, लगाए 'जय श्री राम' के नारे, हाथ जोड़कर जताया आभार
रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर 'रामायण' का आज, 26 सितंबर को एक स्पेशल प्रमोशनल इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट के साथ-साथ पॉपुलर यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट भी शामिल हुए।
Published : Sep 26, 2026 08:30 pm IST, Updated : Sep 26, 2026 08:30 pm IST
1/7Image Source : viral bhayani
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर 'रामायण- पार्ट वन' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है, जो दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में मेकर्स और कलाकार अब फिल्म के प्रमोशन में जुट चुके हैं। यही नहीं, मेकर्स ने फिल्म के ग्लोबल प्रमोशन की भी तैयारी शुरू कर दी हैं। हाल ही में रामायण का एक प्रमोशनल इवेंट रखा गया, जिसमें दुनिया के सबसे पॉपुलर यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट भी शामिल हुए।
2/7Image Source : viral bhayani
इवेंट में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे के साथ फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा भी शामिल हुए। इसी इवेंट में मिस्टर बीस्ट भी 'रामायण' की टीम के साथ दिखाई दिए।
3/7Image Source : viral bhayani
इस इवेंट में मिस्टर बीस्ट की मौजूदगी ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। मिस्टर बीस्ट ने इवेंट के दौरान हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया और फिर 'जय श्री राम' के नारे भी लगाए। ये देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
4/7Image Source : viral bhayani
मिस्टर बीस्ट ने भारतीय संस्कृति और भगवान राम के प्रति अपना सम्मान जाहिर करते हुए 'जय श्रीराम' का नारा लगाया। सामने आई तस्वीरों में मिस्टर बीस्ट कैजुअल लुक में दिखे।
5/7Image Source : viral bhayani
वहीं रणबीर कपूर ने शॉर्ट कुर्ता, पैंट के साथ जोधपुरी जैकेट पहनी थी। मिस्टर बीस्ट ने रणबीर कपूर के साथ पोज दिए और फिर फिल्म की टीम के साथ भी पोज देते नजर आए। रणबीर के साथ मिस्टर बीस्ट की तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई है।
6/7Image Source : viral bhayani
साई पल्लवी टिश्यू साड़ी पहनकर 'रामायण' के प्रमोशनल इवेंट में पहुंचीं, जहां एक बार फिर उन्होंने अपनी नेचुरल ब्यूटी से सबका दिल जीत लिया। साई का ये लुक फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।
7/7Image Source : viral bhayani
इवेंट की कुछ खास तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें रणबीर कपूर भगवान शिव का धनुष हाथ में उठाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर रामायण के प्रमोशनल इवेंट की ये तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं।