तिलक वर्मा बनाम विराट कोहली, 40 T20I मैचों के बाद कैसा है दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड
तिलक वर्मा बनाम विराट कोहली, 40 T20I मैचों के बाद कैसा है दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड
तिलक वर्मा इस वक्त टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां उनकी तुलना विराट कोहली से की गई है। विराट ने T20I से संन्यास ले लिया है।
Published : Dec 22, 2025 06:02 pm IST, Updated : Dec 22, 2025 06:05 pm IST
1/5Image Source : PTI
तिलक वर्मा इस वक्त टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में नंबर 3 पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में खेली गई सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी और टीम इंडिया की जीत में अपना अहम योगदान दिया था। इससे पहले विराट कोहली भारत के लिए नंबर 3 पर खूब रन बनाए थे। इस बीच हम आपको बताएंगे कि 40-40 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड कैसा था।
2/5Image Source : PTI
तिलक वर्मा की बात करें तो वह अब तक अपने करियर में 40 टी20 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने अब तक 37 पारियों में 49.29 के औसत से 1183 रन बनाए हैं। वहीं अगर बात करें विराट कोहली की तो उन्होंने अपने करियर में 125 मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 40 मैचों की 37 पारियों में 53.55 के औसत से 1446 रन बनाए थे। रन बनाने के मामले में विराट काफी आगे हैं।
3/5Image Source : PTI
टी20 इंटरनेशनल में तिलक वर्मा अब तक 2 शतक लगाने में कामयाब रहे हैं। वहीं इस दौरान 40 मैचों में उनके बल्ले से छह अर्धशतक भी आए हैं। विराट कोहली की बात करें तो 40 T20I मैचों के बाद वह 14 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे। इस दौरान उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं आया था। शतक लगाने के मामले में यहां तिलक काफी आगे हैं।
4/5Image Source : PTI
तिलक वर्मा का 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद हाईएस्ट स्कोर नाबाद 120 रन का है। ये पारी उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली थी। वहीं अगर विराट कोहली की बात करें तो 40 टी20 मैचों के बाद उनका हाईएस्ट स्कोर 90 रन का था। ये पारी उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी।
5/5Image Source : PTI
40 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद तिलक वर्मा 91 चौके लगाने में कामयाब रहे हैं। वहीं उन्होंने इस दौरान 61 छक्के भी लगाए हैं। वहीं अगर विराट कोहली की बात करें तो 40 T20I मैचों के बाद उन्होंने 153 चौके लगाए थे। इस दौरान उन्होंने 28 छक्के भी लगाए थे। चौके लगाने के मामले में विराट और छक्के लगाने के मामले में यहां तिलक वर्मा आगे हैं।