1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Angarak Yog: 23 फरवरी को कुंभ राशि में बनेगा अंगारक योग, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क, करियर और सेहत पर दिखेगा बुरा असर

Angarak Yog: 23 फरवरी को कुंभ राशि में बनेगा अंगारक योग, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क, करियर और सेहत पर दिखेगा बुरा असर

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 21, 2026 06:46 am IST,  Updated : Feb 21, 2026 06:46 am IST

Angarak Yog: मंगल ग्रह 23 फरवरी को राशि बदलकर कुंभ में प्रवेश करेंगे। इस राशि में मंगल पहले से ही विराजमान हैं इसलिए अंगारक योग का निर्माण कुंभ राशि में होगा। इस योग का किन राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल सकता है, आइए जानते हैं।

Angarak Yog- India TV Hindi
अंगारक योग Image Source : FREEPIK

Angarak Yog: मंगल और राहु ग्रह जब युति बनाते हैं तो अंगारक योग का निर्माण होता है। 23 फरवरी को मंगल मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि में राहु पहले से ही विराजमान हैं इसलिए 23 फरवरी को राहु-मंगल की युति से अंगारक योग बनेगा। यह योग ज्योतिष में प्रतिकूल प्रभाव देने वाला माना जाता है। इसकी वजह से करियर में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं और सेहत भी बिगड़ सकती है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि किन राशियों को अंगारक योग के बनने के बाद सतर्क रहना होगा और किन उपायों को करने से अंगारक योग का बुरा असर कम हो सकता है। 

मेष राशि 

आपके लिए अंगारक योग का बनना शुभ नहीं कहा जा सकता। मंगल-राहु की युति करियर में अड़चनें पैदा कर सकती है प्रमोशन या मनचाही जगह पर तबादला रुक सकता है। सीनियर्स के साथ नोकझोंक होने के भी आसार हैं। इस दौरान आर्थिक स्थिति भी डगमगा सकती है, खर्चों पर आपको ध्यान देना होगा। बाहर का तला-भुना भोजन आपकी सेहत को खराब कर सकता है। गलत लोगों की संगति से आपको दूर रहना होगा। उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

कन्या राशि 

आपके विरोधी अंगारक योग के बनने के बाद सक्रिय हो सकते हैं और आपके कार्य में बाधा पैदा हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी पर भी आवश्यकता से अधिक विश्वास करने से बचें और अपनी गुप्त बातें साझा न करें। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को अपने प्रयास बढ़ाने होंगे। माता के पक्ष के लोगों से कहासुनी हो सकती है, आपको उचित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आंखों का इस दौरान विशेष ख्याल रखें। उपाय के तौर पर शिव चालीसा का पाठ आपको करना चाहिए। 

मकर राशि 

आर्थिक पक्ष पर अंगारक योग का बुरा असर देखने को मिल सकता है। कारोबार में घाटा कुछ लोगों को सहना पड़ सकता है। वहीं उधार चुकाने के लिए संचित धन निकालने की नौबत भी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके विपरीत होंगी, इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति से दूर रहना चाहिए नहीं तो मानहानि हो सकती है। जानवरों से संभलकर रहें वो आपको आघात पहुंचा सकते हैं। उपाय के तौर पर आपको शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने चाहिए। 

मीन राशि 

अंगारक योग आपकी राशि से द्वादश भाव में बनेगा जिसे हानि का भाव कहा जाता है। इस भाव में राहु मंगल की युति आपको बेचैन कर सकती है। मानसिक स्वास्थ्य का आपको ख्याल रखना होगा। साथ ही धन से जुड़े मामलों में कोताही बरतने से बचें और बड़ी रकम का लेन-देन किसी विश्वासपात्र के सामने ही करें। विद्यार्थियों की एकाग्रता में कमी आ सकती है, योग ध्यान से लाभ होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का भी ये राशियां ख्याल रखें। उपाय के तौर पर गाय को गुड़ खिलाएं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Chandra Gochar 2026: 21 फरवरी का दिन बनेगा खास, चंद्रमा का गोचर और राजयोग का दुर्लभ संयोग खोलेगा 5 राशियों की तरक्की की राह

Holashtak 2026: होलाष्टक में लग जाएगी शुभ कामों पर पाबंदी, जानिए 5 ऐसे अवसर जब हिंदू धर्म में टाल दिए जाते हैं शुभ-मांगलिक कार्य

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।