1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शुक्रवार को करें ये अचूक उपाय, दूर होगी आर्थिक परेशानियां, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

शुक्रवार को करें ये अचूक उपाय, दूर होगी आर्थिक परेशानियां, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

 Written By: Acharya Indu Prakash,  Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 01, 2026 09:41 pm IST,  Updated : Oct 01, 2026 09:41 pm IST

शुक्रवार के दिन इन खास उपायों को करने से पैसों से जुड़ी समस्याएं शीघ्र दूर हो जाती है। माता लक्ष्मी की कृपा से घर-परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। तो आइए जानते हैं कि शुक्रवार के उपायों के बारे में।

शुक्रवार के उपाय- India TV Hindi
शुक्रवार के उपाय Image Source : INDIA TV

सप्ताह का शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन देवी मां की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। शुक्रवार के दिन व्रत करने का भी विधान है। इसके अलावा शुक्रवार को इन विशेष उपायों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि शुक्रवार के अचूक उपायों के बारे में।

- अगर आपके कार्यों में एक के बाद एक परेशानी आती जा रही है तो उन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए शुक्रवार के दिन आपको अपने वजन के दसवें हिस्से के बराबर हरी घास लेनी चाहिए और किसी गौशाला में दान करनी चाहिए।

- अगर आप अपने जीवन में खुशियों का संचार करना चाहते हैं, तो उसके लिए शुक्रवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद, साफ कपड़े पहनकर सबसे पहले देवी मां के आगे हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए। फिर दाहिने हाथ में फूल लेकर देवी मां के आगे रखें और उन्हीं फूलों के ऊपर एक मिट्टी के दीपक में घी डालकर, रूई की बाती लगाकर ज्योत जलाएं। साथ ही देवी मां को लाल चुनरी चढ़ाएं।

- अगर आप जीवन में अपने आपको एक बेहतर पॉजिशन पर स्टैंड कराना चाहते हैं तो इसके लिए शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी को केसर का तिलक लगाएं। साथ ही दूध-चावल की खीर बनाकर, उससे देवी मां को भोग लगाएं। बाद में प्रसाद के रूप में खीर को छोटे बच्चों में बांट दें और स्वयं भी थोड़ा-सा प्रसाद खा लें।

- अगर आप चाहते हैं कि आपके घर की तिजोरियां हमेशा धन से भरी रहें और आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, तो इसके लिए शुक्रवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद एक कटोरी में थोड़ी-सी हल्दी लेनी चाहिए और उसे पानी की सहायता से घोलना चाहिए। अब इस हल्दी से अपने घर के बाहर मेन गेट के दोनों तरफ पहले जमीन पर छोटे-छोटे पैर के चिन्ह बनाएं। फिर गेट के दोनों तरफ दीवार पर एक-एक स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं और देवी लक्ष्मी का ध्यान करें।

- अगर आप अपने लवमेट के साथ अपने रिश्ते में मधुरता बनाये रखना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन सवा किलो मसूर की दाल लेकर आस-पास किसी मंदिर में दान कर दें।

- अगर आपको लगता है कि आप किसी नजर दोष के प्रभाव में हैं, तो शुक्रवार के दिन सात साबुत लाल मिर्च लें और उन लाल मिर्चों को अपने ऊपर से छः बार क्लॉक वाइज और एक बार एंटी क्लॉक वाइज वारकर अपने घर के दक्षिण कोने में जला दें।

- अगर आप समाज में अपना मान-सम्मान बढ़ाना चाहते हैं और एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन आपको खैर के पेड़ की उपासना करना चाहिए और उसके आगे हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए।

- अगर आप अपने जीवन में सुख बनाये रखना चाहते हैं तो इसके लिए शुक्रवार के दिन बाजार से मां लक्ष्मी की कमल के फूल पर बैठी हुई एक तस्वीर लाएं और अपने मंदिर में स्थापित करें। इसके बाद देवी मां को सबसे पहले पुष्प अर्पित करें। फिर धूप-दीप आदि से उनकी पूजा करें।

- अगर आप अपने सौभाग्य में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो इसके लिए शुक्रवार के दिन एक रुपये का सिक्का लें और उसे अपने मंदिर में मां लक्ष्मी के आगे रख दें। अब सबसे पहले मां लक्ष्मी की उचित प्रकार से पूजा-अर्चना करें। फिर उस सिक्के की भी उसी प्रकार से पूजा करें और शुक्रवार को पूरे दिन उसे मंदिर में ही रखा रहने दें। अगले दिन उस सिक्के को उठाकर एक लाल कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें।

- अगर आप अपना स्वास्थ्य अच्छा बनाये रखना चाहते हैं तो उसके लिए शुक्रवार के दिन आपको देवी लक्ष्मी के मंदिर में शंख चढ़ाना चाहिए। साथ ही देवी मां को घी और मखाने का भोग लगाना चाहिए और उनके आगे हाथ जोड़कर अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

- अगर आप अपनी धन-संपदा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो इसके लिए शुक्रवार के दिन एक छोटा-सा मिट्टी का कलश लें और उसे चावल से भर दें। चावल के ऊपर एक रुपये का सिक्का और एक हल्दी की गांठ रखें। अब उस पर ढक्कन लगाकर, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लेकर उसे किसी मंदिर के पुजारी को दान कर दें।

- अगर आप किसी महत्वपूर्ण डील के लिए शुक्रवार के दिन कहीं बाहर जा रहे हैं और आप उसमें अपनी सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं तो उसके लिए शुक्रवार के दिन आपको घर से बाहर जाते समय पहले लक्ष्मी मां को प्रणाम करना चाहिए, उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। उसके बाद थोड़ा-सा दही-चीनी खाकर, पानी पीकर घर के बाहर जाना चाहिए।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- 

पितृ पक्ष में गया जी में कैसे कराएं पितरों का पिंडदान? जानें सही रूट, बजट और पंडित जी की दक्षिणा की पूरी जानकारी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।