1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. महालक्ष्मी व्रत समापन के दिन राशिनुसार करें हवन, धन की देवी की बरसेगी अपार कृपा

महालक्ष्मी व्रत समापन के दिन राशिनुसार करें हवन, धन की देवी की बरसेगी अपार कृपा

 Written By: Acharya Indu Prakash,  Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 02, 2026 12:03 am IST,  Updated : Oct 02, 2026 12:03 am IST

शनिवार को 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन किया जाएगा। इस दिन राशि के अनुसार हवन करने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। तो यहां जानिए महालक्ष्मी व्रत समापन के दिन राशिनुसार किन चीजों से हवन करना चाहिए।

महालक्ष्मी व्रत समापन 2026- India TV Hindi
महालक्ष्मी व्रत समापन 2026 Image Source : UNSPLASH/FILE

3 अक्टूबर 2026, शनिवार को 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत संपूर्ण होगा। महालक्ष्मी व्रत 19 सितंबर से शुरू हुए थे। शनिवार के दिन शाम के समय देवी मां के पूजन के साथ महालक्ष्मी व्रत का समापन होगा। इस दिन देवी लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-समृद्धि, संपन्न और खुशहाली बनी रहती है। व्रत के दौरान हवन करने का भी विधान होता है।  अगर आप महालक्ष्मी व्रत के बीते दिनों के दौरान किसी भी कारण से हवन न कर पाये हों तो आप आज भी अपनी राशि के अनुसार हवन करके माता महालक्ष्मी की अपार कृपा पा सकते हैं। तो आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि सभी 12 राशि वाले जातकों को किन चीजों से हवन करना चाहिए।

  1. मेष राशि- आपको माता महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आज आपको घी में दूर्वा भीगोकर हवन करना चाहिए। 

  2. वृष राशि- आपको माता महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आज आपको चावल से हवन करना चाहिए। 

  3. मिथुन राशि- आपको माता महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आज आपको कमल के ताजे या सूखे फूलों को जल में भीगो कर हवन करना चाहिए। 

  4. कर्क राशि- आपको माता महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आज आपको मधु, घी और शक्कर से युक्त बेल के फलों से हवन करना चाहिए। 

  5. सिंह राशि- आपको माता महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आज आपको घी में गिलोय डुबोकर हवन करना चाहिए। 

  6. कन्या राशि- आपको माता महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आज आपको घी से युक्त नन्द्यावर्त के पुष्पों, पीली सरसों और लक्ष्मीवल्ली, जिसे मेषश्रृंगी भी कहते हैं, उससे हवन करना चाहिए | अगर आपको सारी चीज़ें न मिलें, तो इनमें से जो भी चीजें मिले, उनसे हवन कीजिये। 

  7. तुला राशि- आपको काली मिर्च, जीरा और सूखे नारियल की गिरी से युक्त गुड़ और घी में पके हुए पुओं का हवन करना चाहिए। 

  8. वृश्चिक राशि-  महालक्ष्मी व्रत समापन के दिन आपको माता महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घी में मदार की लकड़ी डुबोकर हवन करना चाहिए। 

  9. धनु राशि- महालक्ष्मी व्रत समापन के दिन आपको घिसे हुए नारियल की गिरी में घी मिलाकर हवन करना चाहिए। 

  10. मकर राशि- महालक्ष्मी व्रत समापन के दिन आपको गुड़ मिश्रित जौ, तिल और चावल से हवन करना चाहिए। 

  11. कुंभ राशि- महालक्ष्मी व्रत समापन के दिन आपको सफेद तिल से हवन करना चाहिए। 

  12. मीन राशि- आज आपको दूध, चावल की खीर से हवन करना चाहिए।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- 

मातृ नवमी कब है 4 या 5 अक्टूबर? इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पितृ पक्ष में इस तिथि का महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म।