Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 21 February 2026 Ka Rashifal: शनिवार का दिन 4 राशियों के लिए रहेगा फायदेमंद, आर्थिक और पारिवारिक जीवन में मिलेंगे शुभ फल, पढ़ें दैनिक राशिफल

21 February 2026 Ka Rashifal: शनिवार का दिन 4 राशियों के लिए रहेगा फायदेमंद, आर्थिक और पारिवारिक जीवन में मिलेंगे शुभ फल, पढ़ें दैनिक राशिफल

Written By : Acharya Indu Prakash Edited By : Naveen Khantwal Published : Feb 21, 2026 06:18 am IST, Updated : Feb 21, 2026 06:18 am IST

Aaj Ka Rashifal 21 February 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 51 मिनट तक शुभ योग रहेगा। आइए मशहूर ज्योतिष आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

Aaj Ka Rashifal- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का राशिफल

21 February 2026 Ka Rashifal: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 51 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 7 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। आज पंचक है। इसके अलावा आज वैनयाकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। आइए आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों हाल। 

मेष राशि 

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। किसी बात को लेकर भाई-बहन से विचार-विमर्श करेंगे। आज किसी से भी बेवजह उलझने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के जो लोग टैक्सटाइल का काम कर रहे है, उन्हें आज अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए डेली रूटीन में मैडिटेशन व योगा अपनाएं। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। जीवनसाथी आज आपको सरप्राइस करेंगे। बच्चों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 9

वृष राशि 

आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। कई दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। माता के साथ धार्मिक कार्यो में मन लगाने से शांति मिलेगी। शाम का समय परिवार वालों के साथ अच्छा बीतेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी ताल-मेल बना रहेगा। अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा आपको मिलेगी। आज भाई-बहन के साथ गेम्स खेलने का प्लान करेंगे बड़ों का आर्शीवाद आपके साथ बना रहेगा। अविवाहित जातकों को आज विवाह के अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1

मिथुन राशि 

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना आपके लिये अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए। छात्रों के लिये आज का दिन ठीक रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। इस राशि की महिलाएं जो घर पर ही बिजनेस करने की सोच रही हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। सिंगर्स को आज बड़ा प्लेटफार्म मिलेगा, जिसके बाद लाइफ बदल जाएगी। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें। अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय ईश्वर की आराधना के लिए निकालें।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 5

कर्क राशि 

आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लाया है। राजनीति से जुडे लोगों के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किये गये कामों की तारीफ़ होगी। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती हैं दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। परिवार में स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। पिता बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। 

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 3

सिंह राशि 

आज आपका दिन ठीक रहेगा। किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए, इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आप उलझन की स्थिति में आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते को बेहतर बनाने के लिये, उन्हें कुछ उपहार देंगे। किसी दोस्त से कार्यों को पूरा करने में सहयोग मिलेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिये नयी योजना बनायेंगे। आप उन पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 3

कन्या राशि 

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा से रिलेटिड शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। जो लोग मीडिया से जुड़े हुए हैं, उनके कामों की आज प्रशंसा होगी। आज आपको किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे, घरवाले इसपर विचार करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज अच्छी नौकरी मिलेगी। 

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि 

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज बिजनेस में आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। अनजान व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है, थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। आज आप घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि 

आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज किसी बड़ी कंपनी से आपके लिए जॉब का ऑफर आ सकता है। आज आप नया हुनर सीखेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज कारोबार में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आज जीवनसाथी की मदद से आपका काम आसान हो जायेगा। प्रॉपर्टी के कारोबार से आपको अच्छा ख़ासा फ़ायदा मिलने के संकेत हैं। सुख सुविधाएं जुटाने के लिए समय श्रेष्ठ रहेगा। बच्चों के जरुरत का सामान लेने मार्केट जायेंगे। 

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 1

धनु राशि 

आज आप दिन की शुरुआत अच्छे मूड से करेंगे। आज अपने किसी रुके काम को पूरा करने का सही समय है। सिविल इंजीनीयर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य समस्या से परेशान लोग आज खुद को बेहतर महसूस करेंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी जॉब मिलने के योग हैं। आज आप दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर सेंसिटिव हो सकते हैं। काम में मन लगेगा आपको परिवार से सहयोग मिलता रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बढ़िया रहने वाला है।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 7

मकर राशि 

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे तो बिना गड़बड़ के काम समय से पूरा हो जायेगा। आज आपको दूसरों का मूड समझने में बहुत हद तक सफलता मिलेगी। आज पारिवारिक मामले में फैसला शांति से लेंगे तो आपका काम बन जायेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिये बनाया गया प्लान सफल होगा, व्यापार की गति पहले से तेज होगी। पहले किये गये किसी काम का बेहतर परिणाम आज आपको मिलेगा। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है, शिक्षकों से बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 2

 कुंभ राशि 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। आज धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से आपको फायदा होगा | रुके हुये कार्यों को पूरा करने के लिये नए सिरे से कोशिश करें। दाम्पत्य रिश्ता मजबूत बनेगा, परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिलेगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि 

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे तो आपको सफलता जरुर मिलेगी। आज आप मेहनत, धैर्य और समझदारी से रुके हुये कार्यों को पूरा कर लेंगे। महिलायें आज घर के कार्यों को पूरा करने में सफल होंगी। आज ऑफिस में आपको कई जिम्मेदारियां दी जा सकती है, जिसे बखूबी निभाने में आप सफल होंगे। लवमेट आज मूवी देखने जायेंगे, साथ में डिनर भी करेगे। बच्चे आज खेल कूद में व्यस्त रहेंगे। छात्र आज कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे। 

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 4

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

Holashtak 2026: होलाष्टक में 7 मंत्रों के जप से नकारात्मकता होगी दूर, सेहत और पारिवारिक जीवन में आएंगे सुखद बदलाव

सुबह 3 से 4 बजे के बीच नींद का टूटना नहीं है साधारण बात, इसके पीछे छुपे हैं गहरे राज

More Rashifal News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement