1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बड़े काम आएगा पुराना टूथब्रश, खराब समझकर फेंक देते हैं, तो जानिए कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल?

बड़े काम आएगा पुराना टूथब्रश, खराब समझकर फेंक देते हैं, तो जानिए कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 20, 2026 08:12 pm IST,  Updated : Feb 20, 2026 08:12 pm IST

How to use old toothbrush: क्या आप भी पुराने टूथब्रश के बेकार समझकर फेंक देते हैं? अगर हां, तो आपको पुराने टूथब्रश को यूज करने के कुछ तरीकों के बारे में जान लेना चाहिए।

कैसे यूज कर सकते हैं पुराना टूथब्रश?- India TV Hindi
कैसे यूज कर सकते हैं पुराना टूथब्रश? Image Source : FREEPIK

जब तक कोई चीज पूरी तरह से खत्म न हो जाए, तब तक हम भारतीय उस चीज को यूज करना नहीं छोड़ते हैं। जैसे टूथपेस्ट के खत्म हो जाने पर उसे रोल करते हुए निकालना और फिर उसे काटकर तब तक उसका इस्तेमाल करना, जब तक वो पूरी तरह से खत्म न हो जाए। ऐसे कई उदाहरण आपने भी अपने-अपने घर में देखे ही होंगे। आज हम आपको बताएंगे कि जब आपका टूथब्रश खराब हो जाए, तब आप उसे किस-किस तरीके से यूज कर सकते हैं।

साफ-सफाई के लिए कर सकते हैं इस्तेमाल- छोटी-मोटी जगहों पर जहां पर कपड़ा या फिर आपका हाथ नहीं पहुंच सकता, वहां की साफ-सफाई के लिए टूथब्रश को यूज किया जा सकता है। टाइल्स की गंदगी को साफ करने के लिए भी टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। पुराने टूथब्रश पर सिरका और बेकिंग सोडा लगाएं और गंदी जगह पर टूथब्रश रगडें। ऐसा करने से सारी की सारी गंदगी आसानी से साफ हो जाएगी।

छोटे-मोटे कामों को बनाए आसान- पुराने टूथब्रश की मदद से जूतों के सोल/किनारों पर जमी धूल-मिट्टी को आसानी से साफ किया जा सकता है। अगर आप अपने बालों में मेहंदी लगाते हैं, तो मेहंदी अप्लाई करने के लिए भी पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। गंदे एग्जॉस्ट फैन को साफ करने के लिए भी टूथब्रश को यूज किया जा सकता है। पुराना टूथब्रश जिसे आप बेकार समझकर फेंक देते हैं, वो टूथब्रश इस तरह के छोटे-मोटे कामों को आसान बना सकता है।

गैस बर्नर की साफ-सफाई- गैस बर्नर में बहुत छोटे-छोटे छेद होते हैं। इन छेदों की साफ-सफाई करने के लिए आप टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। गैस बर्नर पर जमा हुई तेल और मसाले की परत कपड़े से नहीं हटाई जा सकती है, इसके लिए पुराना टूथब्रश एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसके अलावा टीवी के रिमोट की धूल को हटाने के लिए भी पुराने टूथब्रश को यूज किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल