1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह खाली पेट पीएं आंवला की चाय, पेट साफ करने और वजन घटाने में असरदार, जान लें बनाने का तरीका

सुबह खाली पेट पीएं आंवला की चाय, पेट साफ करने और वजन घटाने में असरदार, जान लें बनाने का तरीका

 Written By: Bharti Singh
 Published : Oct 24, 2026 06:00 am IST,  Updated : Oct 24, 2026 06:00 am IST

आयुर्वेद में आंवला को सुपरफूड माना जाता है। आंवला में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। रोज सुबह आंवला की चाय बनाकर पीने से पेट साफ होता है और वजन भी कम हो सकता है। जान लें आंवला की चाय बनाने की रेसिपी।

आंवला चाय रेसिपी- India TV Hindi
आंवला चाय रेसिपी Image Source : INDIA TV

ज्यादातर लोग सुबह दूध से बनी चाय पीते हैं। लेकिन कहा जाता है कि दूध की चाय खाली पेट सबसे ज्यादा नुकसान करती है। अगर आपको स्वस्थ रहना है तो दूध की चाय की बजाय आप ग्रीन टी, हर्बल टी या फिर आंवला की चाय बनाकर पीएं। आंवला की चाय शरीर को डिटॉक्स करने का काम करती है। इसे पीने से पेट साफ होता है और रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। आप इसे रोजाना पी सकते हैं, लेकिन अगर आपको आंवला की चाय पसंद नहीं है तो हफ्ते में 1 बार इसे कम से कम जरूर पीना चाहिए। 

आंवला में विटामिन सी का मात्रा दूसरे फल सब्जियों के मुकाबले सबसे ज्यादा होती है। आंवला खाना आंखों, बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद है। अगर आप रोज सुबह आंवला वाली चाय पीते हैं तो इससे आपकी बॉडी क्लीन होगी और पेट में जमा सारी गंदगी फ्लश आउट हो जाएगी। आंवला की चाय शरीर को पूरी तरह से डिटॉक्स करने का काम करती है। जानें आंवला की चाय बनाने की रेसिपी।

आंवला की चाय की रेसिपी

आंवला की चाय बनाने के लिए आप एक पैन लें और उसमें करीब 2 कप पानी डालकर गैस पर उबलने के लिए रख दें। अब पानी में उबाल आने पर इसमें थोड़ा कद्दूकस किया हुआ अदरक मिला दें। चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़े तुलसी के पत्ते कूटकर डाल दें। अब चाय में 1 आंवला को बीज निकालकर और कूटकर डाल दें। चाय को 1 कप रहने तक पकाएं और छानकर इसमें थोड़ा शहद मिलाकर पीएं। अगर आपके पास ताजा आंवला नहीं हैं तो इसके जगह चाय में 1 चम्मच सूखा आंवला पाउडर भी मिला सकते हैं। इस चाय को पीने से शरीर को अनगिनत फायदे मिलेंगे।

आंवला चाय पीने के फायदे

आंवला की चाय पीने से वजन घटाना आसान हो जाता है, इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है। आंवला खाने से पाचन मजबूत बनता है। इससे पेट की बीमारियों में भी काफी फायदा मिलता है। जिन्हें पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं उन्हें आंवला की चाय रोजाना पीनी चाहिए। इस चाय को ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए भी अच्छा माना जाता है। विटामिन सी और दूसरे पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से आंवला शरीर को इंफेक्शन से बचाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।