अमरूद सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स है। इसके अलावा अमरूद में फाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अमरूद को ज्यादातर लोग ऐसे ही खाना पसंद करते हैं। सर्दियों का मौसम शुरू होने के साथ अमरूद खाना न सिर्फ स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपने कभी अमरूद की चाट खाई है। इसका स्वाद लाजवाब होता है और ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यहां अमरूद चाट की रेसिपी दी गई है।
सामग्री
- अमरूद: 2
- काला नमक: आधा छोटी चम्मच
- भुना हुआ जीरा पाउडर: आधा छोटी चम्मच
- चाट मसाला: 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर: स्वादानुसार
- नींबू का रस: 1 बड़ा चम्मच
- हरी मिर्च: 1 बारीक कटी हुई
- हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
- अनार के दाने: 2 बड़े चम्मच
बनाने का तरीका
अमरूद को काटें
सबसे पहले अमरूद को अच्छी तरह धोकर साफ़ कर लें। अब इसे छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें। ध्यान रखें कि अमरूद बहुत ज्यादा गले हुए नहीं होने चाहिए, वरना चाट का मजा किरकिरा हो सकता है। अगर आप चाहें तो इसके कड़े बीज निकाल भी सकते हैं, लेकिन बीज के साथ खाने से इसका असली क्रंच आता है।
मसाले मिलाएं
कटे हुए अमरूद के टुकड़ों को एक बड़े और साफ बाउल में ट्रांसफर करें। अब इसमें काला नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालें।
खट्टा-मीठा ट्विस्ट
इसके बाद इसमें नींबू का रस निचोड़ें। नींबू का खट्टापन अमरूद के हल्के मीठे स्वाद के साथ मिलकर चाट के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है।
अच्छी तरह टॉस करें
अब सभी सामग्रियों को हल्के हाथों से अच्छी तरह मिला लें ताकि मसाले अमरूद के हर टुकड़े पर बराबर कोट हो जाएं।
गार्निशिंग और सर्विंग
अंत में ऊपर से बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और अनार के दाने डालकर एक बार फिर हल्के से मिलाएं। आपकी चटपटी, खट्टी-मीठी अमरूद की चाट तैयार है। इसका आनंद लें।