Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Holashtak 2026: 2 दिन बाद शुरू होने वाला है होलाष्टक, जल्दी से निपटा लें जरूरी काम, वरना झेलनी पड़ सकती है दिक्कतें

Holashtak 2026: 2 दिन बाद शुरू होने वाला है होलाष्टक, जल्दी से निपटा लें जरूरी काम, वरना झेलनी पड़ सकती है दिक्कतें

Written By: Vineeta Mandal Published : Feb 21, 2026 10:24 pm IST, Updated : Feb 21, 2026 10:24 pm IST

Holashtak Niyam: होली से आठ दिन पहले वाले दिनों को होलाष्टक कहा जाता है। हिंदू धर्म में होलाष्टक के दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य करना वर्जित होता है। तो आइए जानते हैं कि होलाष्टक में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

Holashtak 2026: कब से शुरू हो रहा...- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Holashtak 2026: कब से शुरू हो रहा है होलाष्टक।

Holashtak 2026: इस साल 24 फरवरी से होलाष्टक शुरू हो रहा है, जो कि 3 मार्च तक चलेगा। हिंदू धर्म में होलाष्टक को अशुभ समय माना जाता है। इस समय में नकारात्मक शक्तियां सक्रिय हो जाती है। यही वजह है कि होलाष्टक में कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। इसके अलावा होलाष्टक से पहले इन कामों को पूरा नहीं किया तो आपके घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है। तो आइए जानते हैं कि होलाष्टक से पहले कौनसे काम पूरे कर लेने चाहिए और इस दौरान क्या नहीं करना चाहिए।

होलाष्टक से पहले पूरे कर लें ये काम

अगर घर से जुड़ा कुछ काम चल रहा है तो उसे होलाष्टक शुरू होने से पहले पूरा कर लें। कहा जाता है कि होलाष्टक में घर से जुड़े निर्माण कार्य शुभ नहीं माने जाते हैं। अगर होलाष्टक में घर में पेंटिग या मरम्मत जैसे कार्य करते हैं तो इससे आपके घर की शांति भंग हो सकती है। 

अगर आपके घर में कोई भी टूटी-फूटी या खराब चीजें रखी हैं तो उसे होलाष्टक से पहले तुरंत घर से निकाल फेंक दें। होलाष्टक से पहले घर की अच्छी तरह से सफाई कर लें। वरना आपके घर में नकारात्मकता बनी रहेगी।

होलाष्टक के दौरान न करें ये काम

  • होलाष्टक में शादी, सगाई और नव वधू जैसे मांगलिक कार्य नहीं करें।
  • होलाष्टक के दौरान नामकरण, मुंडन और विद्या आरंभ जैसे शुभ काम भी बिल्कुल न करें।
  • होलाष्टक में गृह प्रवेश की पूजा भी न करें।
  • होलाष्टक में नया वाहन, घर और जमीन की खरीददारी भी न करें।
  • होलाष्ट के दौरान कोई भी नया कार्य आरंभ न करें।

होलाष्टक में करें ये कार्य

  • होलाष्टक के नकारात्मकता से बचने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
  • होलाष्टक में हनुमान चालीसा का पाठ का करें।
  • होलाष्टक के दौरान अपने ईष्ट देव की पूजा और मंत्रों का जाप करें।
  • होलाष्टक में पूजा पाठ करना शुभकारी माना जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म

Advertisement
Advertisement
Advertisement