1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बचे हुए चावल से बना लीजिए चीला, बेहद आसान है रेसिपी, सभी को पसंद आएगा राइस चीले का स्वाद

बचे हुए चावल से बना लीजिए चीला, बेहद आसान है रेसिपी, सभी को पसंद आएगा राइस चीले का स्वाद

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 21, 2026 03:28 pm IST,  Updated : Feb 21, 2026 07:55 pm IST

Rice cheela recipe: क्या आपने कभी बचे हुए चावल से चीला बनाकर देखा है? अगर नहीं, तो आपको कम से कम एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

राइस चीला- India TV Hindi
राइस चीला Image Source : POONAMSKITCHEN/YT/KHANAKHAZANAWITHSHIKHA

क्या आप बार-बार बेसन या फिर सूजी का चीला खाते-खाते बोर हो गए हैं? अगर हां, तो आज हम आपको बचे हुए चावल से चीला बनाने के तरीके के बारे में बताएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राइस चीला बनाने के लिए 2 कप पके हुए चावल, एक कप सूजी, 1/4 कप दही, डेढ़ कप पानी, 3 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 8-10 कटा हुआ करी पत्ता, 2 बड़े चम्मच कटा हुआ हरा धनिया, एक छोटा चम्मच नमक, एक छोटा चम्मच चिल्ली फ्लेक्स, हाफ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर और 2 बड़े चम्मच तेल चाहिए होगा।

पहला स्टेप- सबसे पहले मिक्सर में चावल, सूजी, दही और एक कप पानी निकाल लीजिए और फिर इन सभी चीजों को अच्छी तरह से पीस लीजिए।

दूसरा स्टेप- एक कटोरे में ये मिक्सचर, हाफ कप पानी, नमक, चिली फ्लेक्स, काली मिर्च पाउडर और हरा धनिया निकालिए और सभी चीजों को मिक्स कर लीजिए।

तीसरा स्टेप- आपको इस कटोरे को लगभग 5 मिनट के लिए ढककर रख देना है। इसके बाद एक पैन में तेल स्प्रेड कर लीजिए।

चौथा स्टेप- जब पैन गर्म हो जाए, तब आंच धीमी कर लीजिए और चीले के बैटर को पैन पर फैला लीजिए।

पांचवां स्टेप- अब पैन को थाली से ढक दीजिए और चीले को लगभग 1 मिनट तक पकने दीजिए। चारों तरफ से तेल जरूर डालिए जिससे चीला चिपके नहीं।

छठा स्टेप- आपको मीडियम फ्लेम पर चीले को दोनों साइड से तब तक सेंकना है, जब तक चीले का रंग गोल्डन न हो जाए।

महज 30-40 मिनट के अंदर राइस चीला सर्व करने के लिए तैयार हो जाएगा। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को राइस चीले का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा। सबसे अच्छी बात ये है कि इस रेसिपी की मदद से न केवल आपके घर में बचे हुए चावल इस्तेमाल हो जाएंगे बल्कि आपको एक नई तरीके की डिश को टेस्ट करने का मौका भी मिल जाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल