1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर बनाएं चटाकेदार भेलपूरी, स्वाद में जबरदस्त, बच्चे बार-बार बनाने की करेंगे जिद्द

घर पर बनाएं चटाकेदार भेलपूरी, स्वाद में जबरदस्त, बच्चे बार-बार बनाने की करेंगे जिद्द

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 20, 2026 02:00 pm IST,  Updated : Feb 20, 2026 02:00 pm IST

Bhelpuri Recipe in Hindi: क्या आपने कभी घर पर भेलपूरी बनाने की कोशिश की है? अगर नहीं, तो आपको कम से कम एक बार इस बेहद आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

भेलपूरी की रेसिपी- India TV Hindi
भेलपूरी की रेसिपी Image Source : HOMECOOKINGSHOW/YT

अगर आपको चटपटा या फिर स्पाइसी खाने का शौक है, तो यकीनन आपको भी भेलपूरी खाने की क्रेविंग जरूर होती होगी। अब आपको भेलपूरी खाने के लिए ठेले वाले भैय्या के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप महज कुछ ही मिनटों के अंदर घर पर ही भेलपूरी बना पाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भेलपूरी को बनाने के लिए न तो आपको ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत पड़ेगी और न ही आपका ज्यादा समय बर्बाद होगा।

भेलपूरी बनाने के लिए सामग्री- भेलपूरी बनाने के लिए 1-2 कप मुरमुरे, 2 बारीक कटे हुए टमाटर, 2 उबले हुए आलू, एक बारीक कटा हुआ प्याज, 1-2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च और थोड़े से बारीक कटे हुए हरे धनिए की जरूरत पड़ेगी। भेलपूरी के टेस्ट को बढ़ाने के लिए हाफ कप मिक्सचर नमकीन, एक टेबल स्पून ग्रीन चटनी या फिर सॉस, एक टेबल स्पून मीठी चटनी या फिर सॉस, एक टी स्पून लेमन जूस, नमक, लाल मिर्च पाउडर और बारीक सेव भी चाहिए होगी।

कैसे बनाएं भेलपूरी- सबसे पहले बॉइल्ड आलू को छीलकर काट लीजिए। अब प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को धोकर काट लीजिए। अब एक बड़े साइज के कटोरे में मुरमुरा, टमाटर, आलू, प्याज, हरी मिर्च, नमकीन, ग्रीन चटनी या सॉस, मीठी चटनी या सॉस, नमक और लाल मिर्च पाउडर निकाल लीजिए। आखिर में इस कटोरे में लेमन जूस और बारीक कटा हुआ हरा धनिया भी एड कर लीजिए।

सभी बड़े चाव के साथ खाएंगे- आपको इन सभी चीजों को आपस में अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। अब आप इस होममेड भेलपूरी को सर्व कर सकते हैं। यकीन मानिए बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को इस भेलपूरी का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा। आप बार-बार भेलपूरी बनाकर खाना चाहेंगे। होममेड भेलपूरी इसलिए ज्यादा अच्छा ऑप्शन है क्योंकि बाजार से मिलने वाली भेलपूरी को बनाते समय हाइजीन पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता है जिसके कारण बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल