1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बनाएं रसीली आंवला कैंडी, नोट कर लीजिए रेसिपी, बच्चों से लेकर बड़ों तक, सबकी बन जाएगी फेवरेट

बनाएं रसीली आंवला कैंडी, नोट कर लीजिए रेसिपी, बच्चों से लेकर बड़ों तक, सबकी बन जाएगी फेवरेट

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 19, 2026 04:00 pm IST,  Updated : Feb 19, 2026 04:00 pm IST

Amla Candy Recipe: क्या आप घर पर आंवला कैंडी बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको स्टेप बाई स्टेप आंवला कैंडी बनाना सिखाएंगे।

आंवला कैंडी- India TV Hindi
आंवला कैंडी Image Source : @MASALA KITCHEN MAGIC WITH KOPAL/YT

आंवला में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकते हैं। यही वजह है कि आंवला को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप घर पर आंवला कैंडी बनाना चाहते हैं, तो आपको 10 आंवला, एक कप पानी और हाफ कप चीनी की जरूरत पड़ेगी। महज 15 से 20 मिनट के अंदर आपकी आंवला कैंडी बन जाएगी। आइए औषधीय गुणों से भरपूर आंवला कैंडी बनाने की बेहद आसान रेसिपी के बारे में जानते हैं।

पहला स्टेप- आंवला को सबसे पहले धो लीजिए और फिर सुखा लीजिए। अब एक पैन में पानी एड कर इसे गर्म होने दीजिए।

दूसरा स्टेप- जब पानी में एक बार उबाल आ जाए, तब आपको इसमें आंवला डालने हैं और इसे तब तक बॉइल करना है, जब तक रंग में बदलाव न आ जाए।

तीसरा स्टेप- आंवला के नरम होने के बाद आप गैस बंद कर सकते हैं। आपको आंवला को ठंडा होने के लिए छोड़ देना है।

चौथा स्टेप- इसके बाद सॉफ्ट-सॉफ्ट आंवला के छोटे-छोटे पीस काट लीजिए। ध्यान रहे कि आपको आंवला के सारे बीजों को हटा देना है।

पांचवां स्टेप- एक एयरटाइट कंटेनर में आंवला के सभी टुकड़ों को निकाल लीजिए। अब आंवलों के ऊपर चीनी डालिए और कंटेनर का ढक्कन लगा दीजिए।

छठा स्टेप- 3 दिनों तक कंटेनर को बंद रहने दीजिए जिससे चीनी अच्छी तरह से पिघल जाए। अगर आपको मीठी आंवला कैंडी खानी है तो आप इस तरीके को फॉलो कर सकते हैं।

सातवां स्टेप- खट्टी-मीठी आंवला कैंडी बनाने के लिए आप चीनी के साथ-साथ जीरा, काला नमक और अदरक के रस को भी आंवलों के साथ मिक्स कर सकते हैं।

आठवां स्टेप- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर आंवला कैंडी को स्टोर करने के लिए आपको एयर टाइट कंटेनर का इस्तेमाल करना चाहिए वरना आंवला कैंडी खराब हो सकती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल