1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर कैसे बनाएं ठेले जैसी कुरकुरी टिक्की, खाते ही आ जाएगा मजा, फटाफट नोट कर लीजिए रेसिपी

घर पर कैसे बनाएं ठेले जैसी कुरकुरी टिक्की, खाते ही आ जाएगा मजा, फटाफट नोट कर लीजिए रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 19, 2026 02:00 pm IST,  Updated : Feb 19, 2026 02:00 pm IST

Crispy tikki recipe: अब जब भी आपको टिक्की खाने का मन करेगा, तब आपको ठेले पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए घर पर क्रिस्पी टिक्की बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।

टिक्की की रेसिपी- India TV Hindi
टिक्की की रेसिपी Image Source : COOKINGSHOOKING/YT

क्या आप भी जब कभी घर पर टिक्की बनाते हैं, तो वो बाहर ठेले वाली टिक्की की तरह क्रिस्पी नहीं बन पाती है? आज हम आपको कुरकुरी टिक्की की रेसिपी के बारे में बताएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घर पर टिक्की बनाने के लिए आपको 5 उबले और कद्दूकस किए हुए आलू, एक अदरक का टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ, 2 हरी मिर्च कटी हुई, एक कप बेसन, नमक, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच अमचूर पाउडर, हाफ चम्मच अजवाइन, एक चम्मच हल्दी पाउडर, हाफ चम्मच सोडा, तेल और धनिया चाहिए होगा।

पहला स्टेप- सबसे पहले आपको आलू को बॉइल करके इन्हें अच्छी तरह से मैश कर लेना है।

दूसरा स्टेप- अब एक कटोरे में मैश्ड आलू, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर निकाल लीजिए और सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।

तीसरा स्टेप- इसके बाद आपको इस मिक्सचर से आलू की बॉल्स बना लेनी हैं। अब एक कटोरे में बेसन को छान लीजिए।

चौथा स्टेप- छने हुए बेसन में नमक, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, बेकिंग सोडा और थोड़ा सा पानी मिला लीजिए। आपका बेसन का घोल तैयार है।

पांचवां स्टेप- आपको लगभग 10 मिनट के लिए बेसन के घोल को रेस्ट करने देना है। अब एक कढ़ाई में सरसों के तेल को गर्म कर लीजिए।

छठा स्टेप- आलू की टिक्की को बेसन के घोल में डिप करके गर्म तेल में तब तक फ्राई करें, जब तक टिक्की का कलर गोल्डन ब्राउन न हो जाए।

अब एक प्लेट में नैपकिन निकाल लीजिए और कढ़ाई से टिक्की को निकालकर नैपकिन के ऊपर रख दीजिए। महज 15 से 20 मिनट के अंदर आपकी कुरकुरी टिक्की सर्व करने के लिए तैयार है। आप धनिए की चटनी के साथ टिक्की के टेस्ट का लुत्फ उठा सकते हैं। यकीन मानिए बच्चों से लेकर बड़ों तक, घर पर बनाई गई इस टिक्की का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल