1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. खस्ता और कुरकुरी मठरी कैसे बनाएं, होली से पहले नोट कर लीजिए रेसिपी, सभी को आएगी पसंद

खस्ता और कुरकुरी मठरी कैसे बनाएं, होली से पहले नोट कर लीजिए रेसिपी, सभी को आएगी पसंद

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 18, 2026 04:36 pm IST,  Updated : Feb 18, 2026 04:36 pm IST

Mathri Recipe: क्या आप भी घर पर खस्ता मठरी बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको मठरी की इस बेहद आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

मठरी की रेसिपी- India TV Hindi
मठरी की रेसिपी Image Source : COOK EAT REPEAT/YT

होली से पहले अक्सर लोग अपने-अपने घर में नमकपारे और मठरी बनाते हैं। लेकिन क्या आपकी मठरी भी खस्ता या फिर कुरकुरी नहीं बन पाती है? आइए क्रिस्पी मठरी को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। होली से पहले आप भी इस रेसिपी को ट्राई करके देख सकते हैं। मठरी बनाने के लिए आपको 500 ग्राम मैदा, एक चम्मच अजवाइन, स्वाद अनुसार नमक, जरूरत के हिसाब से पानी और रिफाइंड ऑइल की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- एक परात में मैदा, नमक और अजवाइन निकाल लीजिए। अब इसी परात में थोड़ा-थोड़ा रिफाइंड ऑइल एड करते हुए आटे की तरह गूंथ लीजिए।

दूसरा स्टेप- जब मैदे से लड्डू जैसा बनने लगे, तब रिफाइंड एड करना बंद कर दें और पानी एड करते-करते मिश्रण को आटे की तरह गूंथ लीजिए।

तीसरा स्टेप- लगभग 5 मिनट तक इस मिक्सचर को रेस्ट करने दीजिए। आटे से मीडियम साइज की लोइयां बना लीजिए।

चौथा स्टेप- अब आपको इस मिक्सचर की लोइयों को बेलना है। चाकू से मठरी पर छेद करके इन्हें बीच में से मोड़ लीजिए और फिर एक बार और मोड़कर तिकोना शेप तैयार कर लीजिए।

पांचवां स्टेप- तिकोनी मठरियों पर चाकू से फिर से छेद कर लीजिए। एक कढ़ाई में तेल गर्म कर मठरियों को धीमी आंच पर तब तक तलना है, जब तक इनका रंग गोल्डन न हो जाए।

महज आधे घंटे के अंदर आपकी खस्ता और कुरकुरी मठरी तैयार हो जाएगी। होली के दिन घर आए मेहमानों को यही मठरी खिलाएं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को मठरी का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आएगा। घर पर मठरी बनाने में न तो बहुत ज्यादा समय बर्बाद होता है और न ही ज्यादा मेहनत लगती है। इस बार होली के त्यौहार के लिए बाजार से मठरी खरीदने की जगह आपको घर पर ही मठरी बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल