Happy Diwali 2026 Wishes(शुभ दीपावली): दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है, जो अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर या नवंबर महीने में आता है। इस त्योहार को देशभर में धूम धाम के साथ मनाया जाता है। दिवाली के दिन ही भगवान श्री राम 14 वर्ष का बनवास पूरा करके और लंकापति रावण का वध कर अयोध्या लौटे थे। उनके आने की खुशी में अयोध्यावासियों ने पूरे नगर को मिट्टी के दीये जलाकर रोशन किया था। तभी से इसे दिवाली के त्योहार के रूप में मनाया जाने लगा। इस खास मौके पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने करीबियों को दिवाली की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से शुभ दीपावली के संदेश भेज सकते हैं।
लक्ष्मी मां का आशीर्वाद मिले,
घर में सुख-समृद्धि और
खुशियां ही खुशियां रहें।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
चांद को चांदनी मुबारक,
सूरज को रोशनी मुबारक,
आपको और आपके पूरे परिवार को दिवाली मुबारक
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
गणेश जी से मिले बुद्धि का वरदान,
लक्ष्मी जी से मिले धन-संपदा का दान।
यही कामना है हमारी, इस दिवाली
पाएं आप सुख-समृद्धि और मान सम्मान।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
दिवाली का ये प्यारा त्योहार,
आपके जीवन में लाए खुशियां अपार,
लक्ष्मी जी विराजे आपके द्वार,
शुभकामना हमारी करो स्वीकार।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
प्रकाश और खुशियों का महापर्व दीपावली
आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आए।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
दीपक की रोशनी और अपनों का प्यार,
पटाखों की आवाज से गूंज रहा संसार ,
मुबारक हो आपको दिवाली का त्योहार।
दीपों का यह त्योहार आपके जीवन में खुशियां,
समृद्धि और सफलता लाए,
आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
दीयों की रोशनी से जीवन आपका जगमगाए,
लक्ष्मी माता आपके घर सुख-समृद्धि लाए,
शुभ दीपावली