न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने एक धीमा अर्धशतक लगाया। उन्होंने 104 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मैच में भारत ने बारिश से बाधित मुकाबले में डकवर्थ-लुईस नियम (DLS) के तहत न्यूजीलैंड को 4 रन से हरा दिया। इसके साथ ही भारत पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे हो गया है, और सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को हैमिल्टन में खेला जाएगा।
डेरिल मिचेल ने तोड़ा क्रिस केर्न्स का रिकॉर्ड
डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ वनडे मैचों में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने का 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल जनवरी में हुई तीन मैचों की सीरीज में उन्होंने 84, 131 और 137 रनों की शानदार पारियां खेली थीं। वहीं ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में 28 रन बनाए थे। क्रिस केर्न्स के साल 1999 के 403 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के लिए उन्हें शनिवार के मैच में सिर्फ 24 रनों की जरूरत थी। उन्होंने पारी के 19वें ओवर में ही इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। इस तरह मिचेल इस साल भारत के खिलाफ अपना पांचवां वनडे खेलते हुए कुल 435 रन बना चुके हैं और इस खास रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।
तिलकरत्ने दिलशान के नाम है बड़ा रिकॉर्ड
भारत के खिलाफ एक साल में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों में डेरिल मिचेल और क्रिस केर्न्स के बाद केन विलियमसन (361 रन) और रॉस टेलर (343 रन) का नाम है। वहीं अगर दुनिया भर के बल्लेबाजों की बात करें, तो एक कैलेंडर ईयर में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान के नाम है। उन्होंने साल 2009 में 12 मैचों में 592 रन बनाए थे। उनके बाद इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और इंग्लैंड के मार्कस ट्रेस्कोथिक का नाम शामिल है। गेल ने 2002 में भारत के खिलाफ 558 रन बनाए थे। वहीं ट्रेस्कोथिक ने भी 2002 ने 545 रनों की पारी खेली थी।
भारत ने DLS नियम के तहत जीता दूसरा वनडे
दूसरे वनडे मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 41 ओवर में 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। भारत को जीत के लिए 47 ओवर में 135 रन बनाने थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए जब बारिश शुरू हुई, तब भारत ने 26 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन बना लिए थे। उस समय डकवर्थ-लुईस नियम (DLS) के हिसाब से भारत को जीतने के लिए 109 रनों की जरूरत थी, जिससे भारत 4 रन आगे था और उसे विजेता घोषित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें:
हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की होगी अदला-बदली! MI और पंजाब के बीच ट्रेड पर जल्द लग सकती है मुहर
दिवाली पर IND vs PAK का महासंग्राम, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच