PAK vs NZ T20 WC 2026 Super-8 Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 मैचों की शुरुआत पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के साथ होनी थी, लेकिन कोलंबो में बारिश के चलते खलल की वजह से इस मैच में रद्द कर दिया गया है और दोनों टीमों को 1-1 अंक दे दिया गया है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का ग्रुप स्टेज में प्रदर्शन बेहतर ही देखने को मिला था, जिसमें पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों ही 4 मैचों में से 3-3 मुकाबले जीतने में कामयाब रही थी। अब सुपर-8 में इन दोनों ही टीमों के बीच होने वाला ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना था, जिसमें टॉस होने के बाद जो पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने जीता था और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, उसके बाद बारिश शुरू होने की वजह से बिना कोई गेंद फेंके ही मैच रद्द हो गया है।
अब पाकिस्तान की टीम सुपर-8 में अपना अगला मैच इंग्लैंड की टीम के खिलाफ 24 फरवरी को पल्लेकेले के स्टेडियम में खेलेगी। वहीं न्यूजीलैंड टीम का सुपर-8 में उनका अगला मुकाबला श्रीलंका की टीम से 25 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए सुपर-8 में बचे उनके अगले दोनों ही मुकाबले काफी अहम हो गए हैं, जिसमें एक भी मैच बारिश से धुलने पर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका भी लग सकता है। पाकिस्तानी टीम को अगला मैच जहां इंग्लैंड से खेलना है तो उसके बाद सुपर-8 में वह अपना आखिरी मुकाबला मेजबान श्रीलंकाई टीम के खिलाफ खेलेगी।
पाकिस्तान - साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, फखर जमान, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह।
न्यूजीलैंड - टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, कोल मैककोन्ची, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, डेवोन कॉनवे, मिचेल सेंटनर (कप्तान), लॉकी फर्ग्यूसन।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला खेला जाना था, जो टॉस होने के बाद शुरू हुई बारिश के चलते अब रद्द कर दिया गया है। इस मैच के रद्द होने के साथ दोनों टीमों को 1-1 अंक दे दिया गया है।
कोलंबो में तेज बारिश जारी रहने की वजह से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का मुकाबला अभी तक टॉस होने के बाद शुरू नहीं हो सका है, जिसमें इस मैच के अब रद्द होने के आसार काफी बढ़ गए हैं। यदि मैच रद्द होता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया जाएगा।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला जो कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है, वह बारिश होने की वजह से अब तक शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में कट ऑफ टाइम जो मैच में कम से कम 5-5 ओवर्स का कराने का है वह भारतीय समयानुसार 10:16 बजे है, जिसके लिए बारिश उससे कम से कम एक घंटे पहले रुकनी चाहिए ताकि मैदान को खेलने के लिए तैयार किया जा सके।
Accuweather की रिपोर्ट के अनुसार आज यानी 21 फरवरी को रात में कोलंबो में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 75 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। दोपहर 1 बजे से मौसम खराब होने की संभावना जताई गई थी। ऐसे में इस मुकाबले में अब बारिश का खलल देखने को मिल रहा है।
कोलंबो में बारिश जारी रहने की वजह से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला अभी तक टॉस होने के बाद शुरू नहीं हो सका है। वहीं अब भारतीय समयानुसार रात 8:10 का समय होने के साथ ओवर्स में कटौती भी शुरू हो गई है, जिसमें अब मैच शुरू होने पर ओवर्स कम किए जाएंगे।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस होने के बाद बारिश के खलल की वजह से अब तक शुरू नहीं हो सका है, जिसमें अभी भी वहां रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिसके चलते मैदान पूरी तरह से कवर्स से ढका हुआ है।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला यदि बारिश के चलतके रद्द होता है तो इस स्थिति में दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा। वहीं कोलंबो के मौसम को देखते हुए इस मैच के पहले से रद्द होने की उम्मीद जताई जा रही थी। बता दें कि इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला बारिश के चलते अब तक शुरू नहीं हो सका है, जिसमें यदि ये मैच 5-5 ओवर्स का भी खेला जाएगा तो उसे भारतीय समयानुसार रात 10:16 बजे तक शुरू हो जाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो ये मैच रद्द हो जाएगा।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का पहला मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है, जिसमें पाकिस्तानी टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है, जिसके ठीक बाद बारिश शुरू हो गई। अब बारिश तेज होने के साथ पूरे मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है। भारतीय समयानुसार रात 8:10 तक मुकाबला यदि शुरू होता है तो एक भी ओवर कम नहीं किया जाएगा। इसके बाद ओवर्स की कटौती शुरू होगी।
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम के बीच में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें टॉस होने के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई थी, जो अब काफी तेज हो रही है। इसके चलते पूरे मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है, ऐसे में मुकाबला शुरू होने में देरी होगी।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में टॉस होने के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई, जिसके साथ ही अब पूरे मैदान को कवर्स से ढका जा रहा है। ऐसे में इस मुकाबले को शुरू होने में थोड़ी देर लग सकती है। कोलंबो में इस मैच के दौरान मौसम पहले से ही काफी खराब बताया जा रहा था।
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जो कोलंबो के मैदान पर खेला जा रहा है, जिसमें पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने जैसे ही टॉस जीता उसी के बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते अब मुकाबला शुरू होने में थोड़ी देर हो सकती है।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है, जिसमें बारिश के चलते खलल पड़ने की काफी उम्मीद जताई जा रही है। वहीं अच्छी खबर ये है कि अभी बारिश नहीं हो रही है, जिसमें मैदान से कवर्स को हटाया जा रहा है और टॉस तय समय पर होने की उम्मीद है।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेला जाने वाला सुपर-8 का ये मैच दोनों के बीच 50वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला होगा। अभी तक खेले गए 49 टी20 इंटरनेशनल मैचों में से 23 मुकाबलों को न्यूजीलैंड की टीम ने अपने नाम किया है तो वहीं 24 मैचों को पाकिस्तानी टीम जीतने में कामयाब रही है। इसके अलावा 2 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकल सका।
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तानी टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक रिकॉर्ड बेहतर देखने को मिला है, जिसमें दोनों टीमों के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से पाकिस्तानी टीम ने 5 मैचों को अपने नाम किया है, तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम 2 मैचों को जीतने में कामयाब रही है।
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, कोल मैककोन्ची, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, डेवोन कॉनवे, मिचेल सेंटनर (कप्तान), लॉकी फर्ग्यूसन।
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, फखर जमान, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह।
संपादक की पसंद