1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Rangbhari Ekadashi 2026: रंगभरी एकादशी के दिन बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें डेट और पूजा मुहूर्त

Rangbhari Ekadashi 2026: रंगभरी एकादशी के दिन बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें डेट और पूजा मुहूर्त

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 21, 2026 07:36 pm IST,  Updated : Feb 21, 2026 07:38 pm IST

इस साल रंगभरी एकादशी के दिन कई शुभ योग का संयोग रहेगा। इस योग में पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। तो आइए यहां जानते हैं कि इस साल रंगभरी एकादशी कब मनाई जाएगी और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा?

Rangbhari Ekdashi 2026 Shubh Yog- India TV Hindi
Rangbhari Ekdashi 2026 Shubh Yog Image Source : INDIA TV

Rangbhari Ekdashi 2026 Shubh Yog: फाल्गनु महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रंगभरी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस एकादशी का विशेष महत्व होता है। रंगभरी एकादशी के दिन भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी के साथ ही भोलेनाथ और माता गौरी की भी पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव माता पार्वती को पहली बार काशी लेकर आए थे। रंगभरी एकादशी के दिन व्रत करने के साथ ही विधि-विधान के साथ पूजा करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है। तो आइए जानते हैं कि इस साल रंगभरी एकादशी कब मनाई जाएगी।

रंगभरी एकादशी 2026 शुभ योग

इस साल रंगभरी एकादशी 27 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं। रंगभरी एकादशी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है। इसके अलावा आयुष्मान और सौभाग्य योग भी बन रहा है। ये सभी योग अत्यंत ही लाभकारी माने जाते हैं। इन योग में पूजा पाठ करने से शीघ्र फलों की प्राप्ति होती है। आयुष्मान योग प्रात:काल से लेकर शाम 7 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। सौभाग्य योग शाम 7 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 10 बजकर 48 मिनट से 28 फरवरी को सुबह 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 6 बजकर 48 मिनट से सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

रंगभरी 2026 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 27 फरवरी के देर रात 12 बजकर 33 मिनट पर होगा। एकादशी तिथि का समापन 27 फरवरी 2026 को रात 10 बजकर 32 मिनट पर होगा। रंगभरी एकादशी की पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 9 मिनट से सुबह 5 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।

रंगभरी एकादशी 2026 पारण मुहूर्त

रंगभरी एकादशी का पारण 28 फरवरी 2026 को किया जाएगा। पारण के लिए शुभ मुहूर्त 28 फरवरी को सुबह 6 बजकर 47 मिनट से सुबह 9 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय उसी दिन शाम 8 बजकर 43 मिनट पर होगा। आपको बता दें कि एकादशी व्रत का पारण शुभ मुहूर्त में ही किया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म