1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: अहमदाबाद की पिच पर क्या फिर दिखेगा बल्लेबाजों का जलवा या गेंदबाज पड़ेंगे भारी? ऐसा रह सकता है Pitch का मिजाज

IND vs SA: अहमदाबाद की पिच पर क्या फिर दिखेगा बल्लेबाजों का जलवा या गेंदबाज पड़ेंगे भारी? ऐसा रह सकता है Pitch का मिजाज

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 21, 2026 10:13 pm IST,  Updated : Feb 22, 2026 12:01 am IST

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें सभी की नजरें यहां की पिच को लेकर टिकी हुई हैं जो अब तक बल्लेबाजी के लिए काफी बेहतर रही है।

IND vs SA, T20 World Cup 2026 Super Eight Match- India TV Hindi
भारत बनाम साउथ अफ्रीका, टी20 वर्ल्ड कप 2026 Image Source : PTI

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 मैचों का आगाज हो गया है, जिसमें 22 फरवरी को मेजबान भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका की टीम से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों का अभी तक टूर्नामेंट में सफर शानदार देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। ऐसे में इस मैच में सभी की नजरें पिच और टॉस दोनों पर लगी हुई हैं, क्योंकि अहमदाबाद में शाम के समय दूसरी पारी के दौरान ओस आने की वजह से रन बनाना थोड़ा आसान हो जाता है। ऐसे में हम आपको भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले सुपर-8 के इस मुकाबले की पिच के बारे में बताने जा रहे हैं।

काली मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा मुकाबला

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, वह वहां की काली मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा। अमूमन यहां पर शाम के समय खेले जाने वाले मैचों में काफी बड़े स्कोर बनते हुए देखने को मिलते हैं, लेकिन इस मैच के काली मिट्टी पर खेले जाने की वजह से पिच का मिजाज थोड़ा धीमा हो सकता है, जिसके चलते रन बनाना उतना आसान काम ना हो। हालांकि इसके बावजूद इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना ही पसंद कर सकती है। इस मैदान पर अभी तक टी20 इंटरनेशनल के कुल 12 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से 8 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने अपने नाम किए हैं, तो सिर्फ चार बार ही टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब हो सकी है। यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर देखा जाए तो वह 190 से 195 रनों के बीच का देखने को मिलता है।

कैसा रहेगा अहमदाबाद में मौसम

इस मुकाबले के दौरान मौसम को लेकर बात की जाए तो उसमें बारिश होने की बिल्कुल भी उम्मीद ना के बराबर है, ऐसे में फैंस को पूरा मुकाबला देखने का मौका मिलेगा। वहीं तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

टीम इंडिया ने यहां पर पिछली बार साल 2021 में गंवाया था मुकाबला

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड अब तक काफी शानदार देखने को मिला है। यहां पर टीम इंडिया ने अब तक कुल 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से वह 7 को जीतने में कामयाब रही है और सिर्फ 2 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं यहां पर टीम इंडिया ने पिछली बार साल 2021 में टी20 इंटरनेशनल मैच में हार का सामना किया था, जिसके बाद से वह अब तक 5 मैच खेल चुके हैं और सभी में जीत हासिल की है और सभी में उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए ही मुकाबला अपने नाम किया है।

ये भी पढ़ें

IND vs SA: संजू सैमसन को अभिषेक शर्मा की जगह पर क्या मिलेगा मौका? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कर दिया पूरी तरह से साफ

IND vs SA: टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप में कैसा है साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड? अब तक हो चुकी है 7 बार भिड़ंत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल