Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2026 Schedule: भारत और साउथ अफ्रीका के अलावा SL vs ENG के बीच भी होगा मुकाबला, यहां खेला जाएगा मैच

T20 World Cup 2026 Schedule: भारत और साउथ अफ्रीका के अलावा SL vs ENG के बीच भी होगा मुकाबला, यहां खेला जाएगा मैच

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Feb 21, 2026 09:01 pm IST, Updated : Feb 21, 2026 09:01 pm IST

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 22 फरवरी को सुपर-8 में दो अहम मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें पहला मैच श्रीलंका और इंग्लैंड की टीम के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच में खेला जाएगा।

IND vs SA, SL vs ENG- India TV Hindi
Image Source : AP भारत बनाम पाकिस्तान, श्रीलंका बनाम इंग्लैंड

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले खत्म होने के बाद अब 21 फरवरी से सुपर-8 के मैचों की शुरुआत हो गई है। ऐसे में 22 फरवरी को सुपर-8 के दो अहम मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें भारत और श्रीलंका जो इस टूर्नामेंट की संयुक्त मेजबानी कर रही हैं, वह अपने-अपने देश में मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी। डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम का सुपर-8 में सामना साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली साउथ अफ्रीका के साथ होगा। वहीं श्रीलंका को लेकर बात की जाए तो वह सुपर-8 में अपना पहला मैच इंग्लैंड की टीम के खिलाफ खेलेगी।

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पल्लेकेले के स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

श्रीलंकाई टीम का आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज में बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसमें उन्होंने 4 में से तीन मुकाबलों को अपने नाम किया था। वहीं इंग्लैंड का प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा देखने को मिला था। अब सुपर-8 में श्रीलंका और इंग्लैंड की टीम के बीच में मुकाबला खेला जाएगा, जो पल्लेकेले के स्टेडियम में होगा। 22 फरवरी को होने वाले इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से होगी, जिसमें टॉस 2:30 पर होगा। श्रीलंकाई टीम का इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में रिकॉर्ड देखा जाए तो वह अभी तक कुछ खास देखने को नहीं मिला है, जिसमें दोनों के बीच कुल 17 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से श्रीलंकाई टीम सिर्फ चार मैचों को जीतने में कामयाब हो सकी है और उसे 13 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उनके लिए इस मुकाबले को जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के स्टेडियम में होगा मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 में 22 फरवरी के दिन सुपर-8 का दूसरा मुकाबला जिसको लेकर सभी की नजरें टिकी हुई है, वह भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया और अफ्रीका दोनों का अभी तक इस टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज में अजेय अभियान देखने को मिला है, जिसके बाद इस मुकाबले में किसी एक का ये विजयी रथ जरूर रुकेगा। टीम इंडिया का अभी तक टी20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पलड़ा भारी ही दिखा है, जिसमें दोनों टीमों के बीच खेले गए 35 मुकाबलों में भारतीय टीम ने 21 में जीत दर्ज की है तो वहीं अफ्रीका 13 मुकाबलों को जीतने में कामयाब रही है, वहीं एक मैच रद्द रहा है।

ये भी पढ़ें

IND vs SA: अभिषेक शर्मा के फॉर्म पर कप्तान सूर्या ने दिया जवाब, कहा - मुझे उन टीमों की ज्यादा चिंता जो अब उसका सामना करेंगी

IND vs SA: टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप में कैसा है साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड? अब तक हो चुकी है 7 बार भिड़ंत

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement