1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kennedy Trending: रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाई रही कैनेडी, एवरेज रेटिंग के बाद भी सुर्खियों में अनुराग कश्यप

Kennedy Trending: रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाई रही कैनेडी, एवरेज रेटिंग के बाद भी सुर्खियों में अनुराग कश्यप

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Feb 21, 2026 04:43 pm IST,  Updated : Feb 21, 2026 04:59 pm IST

Kennedy X reviews: अनुराग कश्यप की फिल्म कैनेडी रिलीज होते ही सुर्खियों में हैं और X पर ट्रेंड कर रही है। कुछ लोगों ने फिल्म की तारीफ की है।

Kennedy- India TV Hindi
कैनेडी फिल्म Image Source : IMAGE SOURCE-IMDB

अनुराग कश्यप की फिल्म कैनेडी बीते रोज जी 5 पर रिलीज हो गई है। फिल्म को 3 साल बाद भारत में रिलीज मिली है। फिल्म अवॉर्ड्स में काफी तारीफें बटोरने के बाद 20 फरवरी को जब फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई तो क्रिटिक्स से भी एवरेज ही रेटिंग मिली लेकिन इसके बाद भी अनुराग हमेशा की तरह अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं और सोशल मीडिया पर ट्रेड कर रहे हैं। X पर कुछ लोगों ने फिल्म का रिव्यू किया है और काफी तारीफ भी की है। इमरान नाम के एक यूजर ने लिखा है, 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 से लेकर अब तक फिल्म ने एक ऐतिहासिक यात्रा तय की है। वैश्विक तारीफों का इस पर भी असर पड़ा।' साहिल नाम के एक और यूजर ने लिखा, 'कैनेडी फिल्म घुप्प अंधेरे में गुम सच्चाई को तलाशती है और अपने निर्मम लैंस से कड़वी हकीकत को पेश करती है। ऑडियंस सन्न रह जाती है।'

https://x.com/ZeeStudios_/status/2025097323953709477?s=20

कान्स में मिली थी तालियां

फिल्म अवॉर्ड्स की दुनिया में कान्स फिल्म फेस्टिवल एक जाना माना नाम है। साल 2023 में यहां अनुराग कश्यप की फिल्म को 7 मिनट की स्टैंडिंग ओवेसन मिली थी। इसके बाद से फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था। अब फिल्म बीते रोज 20 फरवरी को जी 5 पर रिलीज हो गई है। अनुराग की ज्यादातर फिल्मों की रिलीज को लेकर काफी शोर शराबा रहता है। अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रैंड कर रहे हैं। 

बॉबी देओल संग ला रहे फिल्म बंदर

बंदर फिल्म अब अनुराग की अगली फिल्म होने वाली है जिसमें बॉबी देओल ने लीड रोल निभाया है। बीते दिनों इस फिल्म का पोस्टर दिखाया गया था जिसमें बॉबी एक जेल में बैठे हैं। अब ये फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी एक असल घटना से प्रेरित है जिसमें एक व्यक्ति की पूर्व प्रेमिका उसके खिलाफ कई केस फाइल कर देती है। कहानी करप्ट सिस्टम और इसके शिकार का मार्मिक भावनाओं की तस्वीर खींचने का वादा करती है। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल कर पाती है या नहीं। 

पढ़ें इंडिया टीवी का रिव्यू:- Kennedy Movie Review: अंधेरे और सन्नाटे के बीच खोई 'कैनेडी' की कहानी, राहुल भट ने संभाली कमान

Do Deewane Seher Mein Review: इंस्टाग्राम फिल्टर वाले दौर में रिश्तों की अधूरी कहानी, इम्परफेक्ट प्यार में फिट हैं सिद्धांत और मृणाल

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन