1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कैसरोल में रोटी रखने का सही तरीका क्या है, अब गीली नहीं होंगी रोटियां, बस अपनाएं आसान से हैक्स

कैसरोल में रोटी रखने का सही तरीका क्या है, अब गीली नहीं होंगी रोटियां, बस अपनाएं आसान से हैक्स

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 21, 2026 02:00 pm IST,  Updated : Feb 21, 2026 02:00 pm IST

How to store rotis in casserole: क्या आप भी जब कैसरोल में रोटियां रखते हैं, तो वो गीली हो जाती हैं? अगर हां, तो आपको कैसरोल में रोटियों को रखने के सही तरीके के बारे में जान लेना चाहिए।

कैसरोल में रोटी रखने का सही तरीका- India TV Hindi
कैसरोल में रोटी रखने का सही तरीका Image Source : EASYCOOKINGWITHEKTA/YT/KAVYAHINDICHANNEL

ज्यादातर लोग रोटियां बनाने के बाद उन्हें कैसरोल में रखते हैं। लेकिन जब भी रोटियों को कैसरोल में रखा जाता है, तब रोटियां गीली और थोड़ी चिपचिपी हो जाती हैं। कहीं ऐसा तो नहीं कि आपको कैसरोल में रोटियों को स्टोर करने का सही तरीका पता ही नहीं है और आप गलत तरीके से रोटियों को स्टोर करके रखते हैं? अगली बार आप जब भी कैसरोल में रोटियां रखेंगे, तो आपको कुछ छोटी-छोटी टिप्स का ध्यान रखने की कोशिश करनी है।

कुछ सेकेंड रुककर रखें रोटी- क्या आप रोटी को तवे से उतारते ही कैसरोल में रख देते हैं? अगर हां, तो अगली बार आपको ये गलती नहीं करनी है। रोटी को तवे से उतारने के लगभग 10-15 सेकेंड तक रुकिए जिससे रोटी की भाप निकल पाए। रोटी को कुछ सेकेंड तक रखने के लिए जालीदार छलनी या वायर रैक को यूज किया जा सकता है। भाप के निकल जाने के बाद आप रोटी को कैसरोल में रख सकते हैं। कैसरोल में बटर पेपर या फिर एल्युमिनियम फॉइल की 2 लेयर बिछा लीजिए।

कपड़े का करें इस्तेमाल- बटर पेपर या फिर एल्युमिनियम फॉइल के ऊपर रोटियों को कपड़े में लपेटकर रख दीजिए। रोटियों को लपेटने के लिए साफ सूती कपड़े का इस्तेमाल करें। कपड़ा भाप और नमी को सोखने में मदद करेगा। अगर आप चाहें तो एक और तरीके को ट्राई करके देख सकते हैं। कैसरोल के अंदर एक छोटी कटोरी को उल्टा करके रख दीजिए। अब रोटियों को कपडे़ में लपेटकर कटोरी के ऊपर रख दीजिए। ऐसा करने से न तो कैसरोल में नमी जमा होगी और न ही रोटियां गीली होंगी।

गीली क्यों हो जाती हैं रोटियां- जब गर्मागर्म रोटियों को डायरेक्ट कैसरोल में रख दिया जाता है, तब अंदर भाप यानी स्टीम बनती है। इसी स्टीम की वजह से रोटियां गीली हो जाती हैं। जब कैसरोल से गर्म और सॉफ्ट रखी हुई रोटी को निकालकर सर्व किया जाता है, तब तक रोटी गीली हो जाती है और रोटी का सारा का सारा स्वाद खराब हो जाता है। अगली बार रोटी का टेस्ट न बिगड़े, इसके लिए आपको कैसरोल में रोटी रखते समय इस तरह की छोटी-छोटी टिप्स को जरूर फॉलो करके देखना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल