Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND W vs AUS W 3rd T20I Live Score Updates: टीम इंडिया ने बढ़ाए जीत की तरफ कदम, ऑस्ट्रेलिया को लगा 9वां झटका
Live now

IND W vs AUS W 3rd T20I Live Score Updates: टीम इंडिया ने बढ़ाए जीत की तरफ कदम, ऑस्ट्रेलिया को लगा 9वां झटका

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Updated : Feb 21, 2026 04:58 pm IST

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रनों का स्कोर बनाया है।

IND vs AUS- India TV Hindi
Image Source : X@BCCI भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

IND W vs AUS W 3rd T20I Live Score Updates: भारतीय महिला टीम अभी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां पर वह तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलने के लिए पहुंची है। टीम इंडिया ने इस दौरे की शुरुआत तीन मैचों की टी20 सीरीज के साथ की है, जिसके अभी तक 2 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें दोनों ही टीमों ने 1-1 मैच में जीत दर्ज की है। अब इस टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला एडिलेड ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, जिसमें उन्होंने 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रनों का स्कोर बनाया है। टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स का कमाल देखने को मिला। इस मैच में स्मृति मंधाना ने 55 गेंदों में 8 चौके और तीन छक्कों की मदद से 82 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं जेमिमा रोड्रिग्स के बल्ले से 46 गेंदों में 59 रनों की पारी देखने को मिली। इसके अलावा ऋचा घोष ने भी 18 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की तरफ से गेंदबाजी में एनाबेल सदरलैंड ने 2 विकेट तो वहीं सोफी मोलिनेक्स और किम गार्थ ने 1-1 विकेट हासिल किया।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारतीय महिला - स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयंका पाटिल, वैष्णवी शर्मा, भारती फुलमाली, गुनालन कमलिनी, स्नेह राणा।

ऑस्ट्रेलिया महिला - बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, निकोला कैरी, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), किम गार्थ, डार्सी ब्राउन, ताहलिया मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस, मेगन शुट्ट।

स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर पर रहेगी बड़ी जिम्मेदारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टी20 सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन वह उसे बड़ी पारी में बदलने में कामयाब नहीं हो सकी। ऐसे में तीसरे टी20 मैच में इन दोनों ही बल्लेबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। टीम इंडिया की दूसरे टी20 मैच में हार का बड़ा कारण अचानक काफी जल्दी-जल्दी विकेट गंवाना भी रहा जिसमें मिडिल ऑर्डर पूरी तरह से ढह गया था।

 

Latest Cricket News

Live updates :IND W vs AUS W 3rd T20I Live Score Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 4:58 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    ऑस्ट्रेलिया ने गंवाया 9वां विकेट

    भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में जीत के तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं, जिसमें 177 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मेजबान कंगारू टीम ने अपना 9वां विकेट 143 के स्कोर पर एनाबेल सदरलैंड के रूप में गंवा दिया है, जो 14 के निजी स्कोर पर श्रेयंका पाटिल का शिकार बनी।

  • 4:54 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    ऑस्ट्रेलिया को लगा 8वां झटका

    ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारत के खिलाफ एडिलेड ओवल के मैदान पर खेले जा रहे टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में 177 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना 8वां विकेट 137 के स्कोर पर सोफी मोलिनेक्स के रूप में गंवा दिया है, जो सिर्फ 6 रन बनाकर श्री चरणी की गेंद पर आउट हो गई।

  • 4:50 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    ग्रेस हैरिस को श्री चरणी ने भेजा पवेलियन

    भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अपने कदम जीत की तरफ बढ़ा दिए हैं, जिसमें 177 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए कंगारू टीम ने अपना 7वां विकेट 17वें ओवर की पहली गेंद पर 130 के स्कोर पर ग्रेस हैरिस के रूप में गंवा दिया है, जो सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गई।

  • 4:47 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    एश्ले गार्डनर 57 रन बनाकर हुई आउट

    ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को एडिलेड ओवल के मैदान पर खेले जा रहे भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में 177 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए तीसरा झटका 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एश्ले गार्डनर के रूप में 128 के स्कोर पर लगा है, जो 57 के निजी स्कोर पर अरुंधती रेड्डी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में कैच आउट हो गई।

  • 4:35 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    जॉर्जिया वेयरहेम को अरुंधती रेड्डी ने भेजा पवेलियन

    ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 177 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर पांचवां झटका 98 के स्कोर पर जॉर्जिया वेयरहेम के रूप में लगा है, जो 12 के निजी स्कोर पर अरुंधती रेड्डी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठी।

  • 4:23 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर्स में बनाए 78 रन

    ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 177 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 10 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद चार विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं। जॉर्जिया वेयरहेम 2 और एश्ले गार्डनर 26 रन बनाकर खेल रही हैं। अब कंगारू टीम को बाकी बची 60 गेंदों में जीत के लिए 99 रन और बनाने हैं।

  • 4:17 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    फोएबे लिचफील्ड को श्री चरणी ने भेजा पवेलियन

    ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 177 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौथा झटका फोएबे लिचफील्ड के रूप में 63 के स्कोर पर लगा है। लिचफील्ड 26 के निजी स्कोर पर श्री चरणी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठी।

  • 4:12 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    8 ओवर्स में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 59 रन

    ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 177 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 8 ओवर्स का खेल खत्म होने पर तीन विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए हैं। फोएबे लिचफील्ड 22 और एश्ले गार्डनर 15 रन बनाकर खेल रही हैं। अब कंगारू टीम को जीत के लिए 72 गेंदों में 118 रन और बनाने हैं।

  • 4:02 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    ऑस्ट्रेलिया ने 6 ओवर्स में बनाए 44 रन

    ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 177 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 6 ओवर्स का खेल खत्म होने पर तीन विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं। फोएबे लिचफील्ड 18 और एश्ले गार्डनर 5 रन बनाकर खेल रही हैं। अभी उन्हें जीत के लिए 133 रन 84 गेंदों में और बनाने हैं।

  • 3:53 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    एलिस पेरी को श्रेयंका पाटिल ने किया बोल्ड

    भारतीय महिला टीम के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 177 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत काफी खराब देखने को मिली है, जिसमें उन्होंने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर 32 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट एलिस पेरी के रूप में गंवा दिया है, जो श्रेयंका पाटिल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में सिर्फ एक रन बनाकर बोल्ड हो गईं।

  • 3:49 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    बेथ मूनी को रेणुका ने भेजा पवेलियन

    भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में गेंद से काफी शानदार शुरुआत की है, जिसमें 177 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मेजबान कंगारू टीम ने अपना दूसरा विकेट तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर 21 के स्कोर पर बेथ मूनी के रूप में गंवा दिया जो 6 के निजी स्कोर पर रेणुका सिंह ठाकुर की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठी।

  • 3:44 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    जॉर्जिया वॉल को श्रेयंका पाटिल ने भेजा पवेलियन

    ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 177 रनों का टारगेट मिला है, जिसका पीछा करते हुए उन्हें दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर पहला झटका जॉर्जिया वॉल के रूप में 19 के स्कोर पर लगा है, जो 10 के निजी स्कोर पर श्रेयंका पाटिल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठी।

  • 3:39 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जॉर्जिया वॉल और बेथ मूनी ओपनिंग में उतरी

    भारतीय महिला टीम के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 177 रनों का टारगेट मिला है, जिसमें उनकी तरफ से ओपनिंग में जॉर्जिया वॉल और बेथ मूनी की जोड़ी ओपनिंग में उतरी है। दोनों टीमों की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम करने पर रहने वाली है।

  • 3:23 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम ने 20 ओवर्स में बनाए 176 रन

    भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल के मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रनों का स्कोर बनाया है। टीम इंडिया की तरफ से स्मृति मंधाना ने 82 और जेमिमा रोड्रिग्स ने 59 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

  • 3:14 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    ऋचा घोष 18 रन बनाकर हुई आउट

    ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपना तीसरा विकेट 168 के स्कोर पर ऋचा घोष के रूप में गंवा दिया है, जो सोफी मोलिनेक्स की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में 18 रन बनाकर आउट हो गई। अब बल्लेबाजी करने कप्तान हरमनप्रीत कौर उतरी हैं।

  • 3:09 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    टीम इंडिया ने 18 ओवर्स में बनाए 163 रन

    भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 163 रन बना लिए हैं। जेमिमा रोड्रिग्स अर्धशतक पूरा करने के बाद 50 रन बनाकर खेल रही हैं, तो वहीं ऋचा घोष 18 रन बना चुकी हैं।

  • 3:04 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम को लगा दूसरा झटका

    भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर 140 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट स्मृति मंधाना के रूप में गंवा दिया है, जो एनाबेल सदरलैंड की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में 82 रन बनाकर आउट हो गई। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर ऋचा घोष उतरी हैं।

  • 2:54 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    15 ओवर्स में भारतीय टीम ने बनाए 127 रन

    ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के साथ 15 ओवर्स का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए हैं। जेमिमा रोड्रिग्स 44 और स्मृति मंधाना 70 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं।

  • 2:44 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    टीम इंडिया ने 12 ओवर्स में बनाए 101 रन

    भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लेने के बाद 12 ओवर्स का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना 55 और जेमिमा रोड्रिग्स 33 रन बनाकर खेल रही हैं।

  • 2:31 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    स्मृति और जेमिमा की शानदार बल्लेबाजी

    स्मृति मंधाना और जेमिमा की जोड़ी इस मैच में शानदार बैटिंग कर रही हैं। भारतीय पारी में 10 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया को यहां वापसी के लिए विकेट की जरूरत है। 

  • 2:15 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    छह ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मैच में छह ओवर का खेल खत्म हो चुका है। भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं। मंधाना 24 और जेमिमा 17 रन बनाकर अच्छी बैटिंग कर रही हैं।

  • 2:01 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    शैफाली वर्मा हुई आउट

    टीम इंडिया को इस मैच में पहला झटका शैफाली वर्मा के रूप में लगा है। वह 6 बॉल पर 7 रन बनाकर आउट हुई। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 23 रन है।

  • 1:52 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    एक ओवर का खेल खत्म

    भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की जोड़ी क्रीज पर है। एक ओवर का खेल खत्म होने तक टीम ने बिना किसी नुकसान के 10 रन बना लिए हैं। इस ओवर में मंधाना ने एक चौका लगाया।

  • 1:37 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    दोनों टीमों ने किया है एक-एक बदलाव

    भारतीय टीम ने इस मैच के लिए क्रांति गौड़ की जगह श्रेयांक पाटिल को शामिल किया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो वहां उन्होंने निक कैरी की जगह ग्रेस हैरिस को टीम में शामिल किया है।

  • 1:23 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की प्लेइंग XI

    ऑस्ट्रेलिया महिला: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, ग्रेस हैरिस, किम गार्थ, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), डार्सी ब्राउन

  • 1:23 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    भारतीय महिला टीम की प्लेइंग XI

    भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर

  • 1:21 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    टॉस अपडेट

    भारतीय महिला टीम ने तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच में पहले गेंदबाजी करेगी।

  • 1:13 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    दोनों टीमों का स्क्वॉड

    ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, निकोला कैरी, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, डार्सी ब्राउन, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, मेगन शुट्ट

    भारत महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयंका पाटिल, वैष्णवी शर्मा, भारती फुलमाली, गुनालन कमलिनी, स्नेह राणा

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement