पटियाला: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले AAP को झटका लगा है और पटियाला के हलका सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा की ओर से आम आदमी पार्टी से रिजाइन कर दिया गया है। इसके अलावा पंजाब के समाना से विधायक और पूर्व मंत्री चेतन सिंह जोड़ा माजरा ने भी आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं चेतन सिंह जोड़ा माजरा आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देता हूं। इस तरह आम आदमी पार्टी के 2 विधायकों ने AAP का दामन छोड़ दिया है।
कल ही आप ने जारी की थी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी ने 31 अक्तूबर को ही कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में 40 लोगों के नाम थे, जिसमें खुद सीएम भगवंत मान का नाम भी था। सीएम भगवंत मान धुरी से चुनाव लड़ रहे हैं। ये इस लिस्ट से फाइनल हो चुका है।
इसके अलावा चौंकाने वाली बात ये भी है कि आप ने जेल में बंद संजीव अरोड़ा को भी टिकट दिया था। चर्चा इस बात की भी रही कि इस लिस्ट में आप ने किसी भी सिटिंग विधायक की टिकट नहीं काटी थी। आप ने संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से टिकट दी थी।
बीजेपी हुई एक्टिव
गौरतलब है कि पंजाब में विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए बीजेपी एक्टिव मोड में है। हाल ही में देश के गृह मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता अमित शाह ने पंजाब का दौरा किया था और नशे के युवाओं में बढ़ते मामलों को जोर-शोर से उठाया था। अमित शाह ने कहा था कि मैं चिट्टा (ड्रग्स) से परेशान लोगों से मिला। पंजाब की स्थिति जानकर दुख हुआ। AAP सरकार को शर्म आना चाहिए।
इस दौरान अमित शाह ने कहा था, , "2029 तक पंजाब को नशा मुक्त कर देंगे। पंजाब के हर जिले में नशा माफिया है। ड्रग्स माफिया को पाताल से ढूंढकर निकालेंगे।"
शाह ने कहा था, "मैं AAP को याद करवाने आया हूं कि आप 3 महीने में नशे के कारोबार खत्म करने का वादा करके पंजाब की गद्दी पर बैठे हो। 5 साल हो गए। कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। यहां तक कि आपके सिपाही भी पकड़े जाते हैं। उनके पास से 10-12 किलो हेरोइन पकड़ी जाती है। जो नशे के कारोबार का विरोध करते हैं, उन्हें आत्महत्या करनी पड़ती है या मार दिया जाता है।"
ये भी पढ़ें-
अमित शाह पहुंचे पंजाब, नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से की मुलाकात