1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब में AAP शनिवार को जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, CM भगवंत मान ने किया ऐलान

पंजाब में AAP शनिवार को जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, CM भगवंत मान ने किया ऐलान

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Oct 30, 2026 10:17 pm IST,  Updated : Oct 30, 2026 10:17 pm IST

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने घोषणा की है कि शनिवार को AAP अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेगी। साथ ही, सीएम मान ने ये भी कहा कि पंजाब की ज्यादातर सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय हो गए हैं।

Punjab Assembly Election 2027- India TV Hindi
पंजाब में AAP उम्मीदवारों की लिस्ट शनिवार को जारी होगी। Image Source : PTI (फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज (शुक्रवार को) ऐलान कर दिया कि आम आदमी पार्टी पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शनिवार को कर देगी। कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट शनिवार को जारी कर दी जाएगी। आज दिल्ली में केजरीवाल के घर पर आम आदमी पार्टी की पार्लियामेंट्री कमेटी की मीटिंग हुई। इसमें चुनाव की रणनीति पर विचार हुआ। उम्मीदवारों के नामों के जो पैनल पंजाब यूनिट की तरफ से भेजे गए थे। उस पर राय मशविरा हुआ, तय किया गया कि पार्टी भगवंत मान की सरकार के पांच साल के कामकाज को घर-घर तक पहुंचाएगी।

ज्यादातर उम्मीदवारों के नाम हो चुके हैं तय- मान

पार्टी ने पिछले चुनाव में जो वादे किए थे, उनमें से ज्यादातर वादे पूरे हो गए हैं। इन स्कीम्स का फायदा जिन लोगों को मिल रहा है, उन्हें पार्टी के साथ जोड़ेगी। मीटिंग के बाद भगवंत मान ने कहा कि पार्टी ने ग्राउंड सर्वे कराया है। सर्वे में जिन ईमानदार लोगों के नाम सामने आए हैं, पार्टी उन्हें टिकट देगी। भगवंत मान ने कहा कि ज्यादातर सीट पर उम्मीदवारों के नाम तय हो गए हैं। शनिवार को कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट सामने आ जाएगी।

अकाली-BJP के संभावित गठबंधन पर मान का निशाना

माना जा रहा है कि पंजाब में बीजेपी और अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। अमित शाह भी गठबंधन के संकेत दे चुके हैं। सुखबीर बादल भी कह चुके हैं कि अकाली दल समान विचारधारा वाली पार्टी से हाथ मिलाने को तैयार है, इसलिए आज भगवंत ने कहा कि अकाली और बीजेपी साथ-साथ आएंगे। इस पर उन्हें कोई आश्चर्य नहीं हैं। वो तो ये देखना चाहते हैं कि अमित शाह विक्रम मजीठिया के साथ मंच पर बैठकर नशे के खिलाफ बड़े-बड़े दावे किस मुंह से करेंगे।

पंजाब सरकार के लिए ड्रग्स-कानून व्यवस्था का मुद्दा बड़ी चुनौती

गौरतलब है कि भगवंत मान के सामने ड्रग्स और कानून व्यवस्था का मुद्दा बड़ी चुनौती है। आम आदमी पार्टी ने वादा किया था कि 5 साल में सूबे को नशे की गिरफ्त से मुक्त कर देंगे, लेकिन आज पंजाब में चिट्टा बिक रहा है। नशे की ओवरडोज से नौजवानों की मौतें हो रही हैं। पुलिस वालों पर सरेआम फायरिंग हो रही है। पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया जा रहा है। रोज मर्डर हो रहे हैं। जनता में नाराजगी है। बीजेपी, अकाली दल और कांग्रेस इन मुद्दों को जोर शोर से उठा रहे हैं। इससे पहले, हाल में BJP ने नशे के मुद्दे पर भगवंत मान सरकार को घेरा था और ड्रग सेंसस रिपोर्ट पब्लिक करने की मांग की थी।

ये भी पढ़ें- हत्या या नशे की ओवरडोज, मानसा में दलजीत सिंह की मौत पर क्यों मचा है बवाल? विपक्ष ने सरकार को घेरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।