मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों के लिए पंजाब में निवेश करने का यह सही समय है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्य एक प्रतिस्पर्धी मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस बेस के रूप में काम करने के लिए अच्छी स्थिति में है, जो न केवल घरेलू बाजारों बल्कि ग्लोबल वैल्यू चेन को भी सप्लाई करता है।
पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने निवेश के लिए पिछले दिनों दक्षिण कोरिया का दौरा किया था। अब दक्षिण कोरिया के एक्सपर्ट पंजाब के छोटे किसानों को टेक्नोलॉजी आधारित समाधान देने के लिए मदद करने को तैयार हैं।
सीएम भगवंत मान ने एससी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देते हुए कहा कि साल 2020-21 की तुलना में अब बच्चों को ज्यादा छात्रवृत्ति दी जा रही है। 2024-25 में छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया है कि, 'प्रस्तावित निवेश पंजाब के मिश्रित धातु तथा विशेष स्टील इकोसिस्टम को भी बड़े पैमाने पर मजबूत करेगा।'
गणतंत्र दिवस के अवसर पंजाब सरकार की झांकी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर दिखाई जाएगी। झांकी दो हिस्सों ट्रैक्टर और ट्रेलर में तैयार की गई है। झांकी में गुरुद्वारा श्री सीस गंज साहिब का मॉडल भी शामिल है।
पंजाब में अब बिना किसी रिस्ट्रिक्शन, बिना किसी शर्त के 3 करोड़ पंजाबियों को 10 लाख रुपये तक का हेल्थ कार्ड मिलेगा। 65 लाख परिवारों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। अमीर हो या गरीब, प्राइवेट नौकरी हो या सरकारी, पंजाब में बड़ी से बड़ी बीमारी अब किसी को भारी नहीं पड़ेगी।
पंजाब सरकार ने लुधियाना, जालंधर, संगरूर, पटियाला और बठिंडा के बस टर्मिनलों को PPP मॉडल से आधुनिक बनाने की मंजूरी दी है। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के मुताबिक, इससे यात्री सुविधाएं बेहतर होंगी, अंतर-राज्यीय संपर्क मजबूत होगा और सभी वर्गों की यात्रा अधिक सुगम बनेगी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान अमृतसर पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले पवित्र स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और कीर्तन सुना। इसके बाद वे अकाल तख्त सचिवालय पहुंचे।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अकाल तख्त में पेशी होनेवाली है। वे राज्य के चौथे सीएम होंगे जिनकी सिखों की सर्वोच्च संस्था के सामने पेशी होगी। उनसे पहले तीन सीएम अकाल तख्त के सामने हाजिर हो चुके हैं।
अमृतसर में आप सरपंच की हत्या के बाद सीएम भगवंत मान ने डीजीपी से फोन पर बात की है। उन्होंने सरपंच की हत्या मामले की अपडेट ली और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
राज्य सरकार ने सभी नागरिकों को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज देने की घोषणा की है। इस योजना के तहत 3 करोड़ लोगों को सरकारी और निजी अस्पतालों में स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा। अगले 3–4 महीनों में लाभार्थियों को हेल्थ कार्ड जारी किए जाएंगे।
जी राम जी बिल को लेकर पंजाब सरकार विशेष विधानसभा सत्र बुलाएगी। सीएम भगवंत मान ने एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी।
Punjab Nikay Chunav Result: पंजाब निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत हुई है। बड़ी बात ये है कि आम आदमी पार्टी की सरकार और संगठन से जुड़े कई बड़े चेहरों के गांवों में पार्टी को हार मिली है।
Punjab Nikay Chunav Result: ‘आप’ की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी ने निकाय चुनाव में इतिहास रच दिया है क्योंकि इसने नगर निगम, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के 977 वार्ड में से 50 प्रतिशत से अधिक पर जीत हासिल की है।
पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेट चुनाव के कार्यक्रम को मंजूरी दिए जाने पर सीएम मान इसे राज्य के लिए "शानदार जीत" बताया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में आगे कहा कि यह इंस्टीट्यूशन सिर्फ एक यूनिवर्सिटी नहीं बल्कि पंजाब की विरासत है।
Sugarcane Price Hike In Punjab: भगवंत मान सरकार ने पंजाब के गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। पंजाब सरकार ने गन्ने की कीमत को बढ़ा दिया है। जानें मान सरकार ने कितने रुपये गन्ने की कीमत बढ़ाई है।
131th Constitutional Amendment: सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि संसद में 131वां संशोधन बिल पास हुआ तो राष्ट्रपति को चंडीगढ़ की सीधी सत्ता मिल जाएगी। लेकिन अब इसको लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा बयान आ गया है।
श्रीनगर में गुरुद्वारा छठी पातशाही में आयोजित कीर्तन दरबार में अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान शामिल हुए। केजरीवाल ने गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर आनंदपुर साहिब में होने वाले बड़े कार्यक्रमों के लिए लोगों को निमंत्रण दिया।
अमृतसर (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मनिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। उन पर गैंगस्टर के खिलाफ एक्शन लेने में लापरवाही का आरोप है।
पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य विद्युत निगम में भर्ती हुए 2,105 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर सीएम ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना भी साधा।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़