1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. वीडियो कंट्रोवर्सी पर CM भगवंत मान ने दी सफाई, बोले- जो मुकाबला नहीं कर सकते वे फैला रहे अफवाह

वीडियो कंट्रोवर्सी पर CM भगवंत मान ने दी सफाई, बोले- जो मुकाबला नहीं कर सकते वे फैला रहे अफवाह

 Reported By: Puneet Pareenja Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jun 25, 2026 03:12 pm IST,  Updated : Jun 25, 2026 03:40 pm IST

सिख गुरुओं की तस्वीरों के कथित तौर पर अपमान वाले वीडियो पर CM भगवंत मान ने सफाई दी है। सीएम मान ने कहा कि वीडियो में दिख रहे शख्स वो खुद नहीं हैं। उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

वीडियो कंट्रोवर्सी पर...- India TV Hindi
वीडियो कंट्रोवर्सी पर पंजाब के सीएम भगवंत मान का बयान। Image Source : ANI

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिख गुरुओं की तस्वीरों के कथित अपमान वाले वीडियो पर आज (गुरुवार को) प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि विरोधी मुझसे राजनीतिक तौर पर मुकाबला नहीं कर सकते, इसलिए वे मुझे धार्मिक रूप से बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। मैं श्री अकाल तख्त को चुनौती नहीं दे सकता हूं। लेकिन वीडियो में दिख रहा शख्स मैं नहीं हूं। तीनों सियासी पार्टियां मुझे बदनाम करने के लिए एकजुट हो गई हैं। जानें सीएम भगवंत मान ने अपनी सफाई में क्या-क्या कहा।

मेरा मास्क पहनकर वीडियो में की गई एक्टिंग

सीएम भगवंत मान ने कहा कि मेरे खिलाफ तीनों पार्टियों इकट्ठी हो गई हैं। आज मैं उस वीडियो का बहुत बड़ा सच आपके सामने लाने जा रहा हूं। वीडियो में मेरी एक्टिंग की गई है, उस व्यक्ति ने मेरा मास्क पहना हुआ है। वीडियो में मास्क पहनकर एक्टिंग की जा रही है।

कनाडा का है वायरल वीडियो

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ये वीडियो अब हम अकाल तख्त को भेजेंगे और कहेंगे कि इसको चेक करवा लीजिए। जगमन समरा ने देखो मेरा मास्क अपने हाथ में पकड़ा हुआ है। ये कनाडा का वीडियो है। होटल के कमरे में गुरुसाहब की फोटो कौन लगाता है। इसका स्पांसर कौन है और इसको पैसे देकर ये वीडियो किसने बनाई है, ये भी सच्चाई सामने आ जाएगी। ये जो मास्क है, उसने इसे किसी और व्यक्ति को पहनाया और ये शूट करवाया है।

राजनीतिक फायदे के लिए की जा रही मेरी बदनामी

मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुताबिक, पिछले काफी दिनों से मेरा फर्जी वीडियो वायरल करके राजनीतिक फायदे लेने की कोशिश हो रही है। धार्मिक तौर पर मुझे बदनाम करवा रहे हैं, जबकि जितने काम पंजाब में मैंने या इस सरकार ने किए हैं, पहले किसी ने नहीं किए। चाहे वो बेअदबी कानून हो, पालकी साहिब का टैक्स लगता था, उसको माफ करना हो लेकिन अब सारी पार्टियां मेरे पीछे लग गई हैं।

SGPC ने क्यों नहीं लगाए सुखबीर बादल के बोर्ड?

सीएम भगवंत मान ने कहा, 'मैं SGPC से पूछना चाहता हूं कि वो बोर्ड लगाने की बात कर रहे हैं कि भगवंत मान को मुंह ना लगाओ। लेकिन सुखबीर बादल के बोर्ड क्यों नहीं लगे, उनके ऊपर भी तो आरोप थे। मुझे अकाल तख्त साहिब बुलाया था, उन्होंने वीडियो भी रिलीज करवाई है। अब वो वीडियो भी रिलीज करवाने लग गए लेकिन पूरी वीडियो रिलीज नहीं की।'

ये भी पढ़ें- श्री अकाल तख्त ने CM भगवंत मान को पंथ विरोधी और गुरु दोषी कहा, इन आरोपों पर मुख्यमंत्री ने क्या कहा? जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।