1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब के हर खेत तक पहुंचेगा नहर का पानी! CM मान का ऐलान- इस साल बिछेगी 7,000 KM पाइपलाइन

पंजाब के हर खेत तक पहुंचेगा नहर का पानी! CM मान का ऐलान- इस साल बिछेगी 7,000 KM पाइपलाइन

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 30, 2026 07:30 am IST,  Updated : Jun 30, 2026 07:33 am IST

सीएम मान ने कहा कि पिछले चार वर्षों में पहले ही 14,000 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन और जलमार्ग तैयार किए जा चुके हैं। इन पाइपलाइनों के माध्यम से पंजाब के लगभग 80 प्रतिशत खेतों तक 21,000 क्यूसेक नहर का पानी पहले से ही पहुंच रहा है।

Punjab CM Bhagwant Mann- India TV Hindi
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान Image Source : PTI

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इस साल के अंत तक राज्य में 7,000 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी, ताकि पंजाब के हर खेत तक नहर का पानी पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पिछले चार वर्षों में पहले ही 14,000 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन और जलमार्ग तैयार किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री मोगा जिले में आयोजित एक 'लोक मिलनी' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि इन पाइपलाइनों के माध्यम से पंजाब के लगभग 80 प्रतिशत खेतों तक 21,000 क्यूसेक नहर का पानी पहले से ही पहुंच रहा है। इसके अलावा, सरकार नहरों और नदियों के किनारे वाटर रीचार्ज पॉइंट बना रही है, जिससे कई इलाकों में भूजल स्तर दो से चार मीटर तक सुधरा है।

"सभी विपक्षी दल मेरे खिलाफ एकजुट"

पिछले कुछ दिनों से खुद पर हो रहे हमलों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, ""2022 के विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद सभी विपक्षी दल मेरे खिलाफ एकजुट हो गए हैं, क्योंकि वे हमारी सरकार के काम और प्रदर्शन का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं। पिछली सरकारों के राज में नहर का पानी सिर्फ रसूखदार लोगों तक ही सीमित था, लेकिन हमारी सरकार हर छोटे-बड़े किसान तक पानी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने भ्रष्टाचार, माफिया गतिविधियों और ड्रग्स के कारोबार को बढ़ावा दिया था।

सरकार की प्रमुख उपलब्धियां गिनाईं

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने संबोधन में सरकार की कई बड़ी उपलब्धियों गिनाईं। उन्होंने कहा कि राज्य के 90 प्रतिशत से अधिक घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है। इसके अलावा, बिना किसी रिश्वत या सिफारिश के 68,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। वहीं, युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए 3,100 खेल स्टेडियमों का निर्माण किया गया है। 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा मिल रही है, जिसका फायदा उठाकर लोग अब तक 650 करोड़ रुपये से अधिक का मुफ्त इलाज करा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने 1 जुलाई से 'मावां धीयां सत्कार योजना' शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति (SC) की महिलाओं को 1,500 रुपये सीधे उनके बैंक खातों में दिए जाएंगे।

'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान का जिक्र करते हुए सीएम मान ने कहा कि पंजाब में स्मार्ट क्लासरूम और शिक्षकों की ट्रेनिंग जैसे सुधारों के कारण शिक्षा के क्षेत्र में राज्य ने केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली को पछाड़कर प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा में देश में पहला स्थान हासिल किया है। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मान ने भल्लूर गांव के विकास के लिए 51 लाख रुपये के अनुदान की भी घोषणा की।

ये भी पढ़ें-

CM विजय ने अधिकारियों को दी खुली छूट, कहा- "चाहे कोई कितना भी शक्तिशाली हो, सजा मिलनी चाहिए"

उत्तर प्रदेश के मथुरा में भीषण हादसा, डबल डेकर बस ने ट्रक में मारी टक्कर, अब तक 4 की मौत, दर्जनों लोग घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।